रामपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी

मुख्तार अब्बास नकवी अपनी कर्म भूमि रामपुर पहुंचे, जहां पर उन्होंने सऊदी अरब में हज के दौरान लोगों की मौत पर दुःख प्रकट किया।

0
14

भारतीय जनता पार्टी में बड़े मुस्लिम चेहरे के रूप में पहचान रखने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी अपनी कर्म भूमि रामपुर पहुंचे, जहां पर उन्होंने सऊदी अरब में हज के दौरान लोगों की मौत पर दुःख प्रकट किया। वहीं राहुल गांधी के द्वारा पीएम मोदी पर दिए गए बयान पर भी तंज कसा है। मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी केबिनेट मे मुस्लिम चेहरे को जगह नहीं मिलने के सवाल पर पूछे गये सवाल का अपने ही अंदाज में जवाब दिया है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी अपनी कर्मभूमि रामपुर में दो दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने यहां पहुंचने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपने घोषित कार्यक्रमों को लेकर मंत्रणा की है। वहीं उन्होंने इस दौरान मीडिया से मुखातिब होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पीएम मोदी पर रूस और यूक्रेन की वार रुकवाने वाले बयान पर पहले तो उन्हे उनके जन्मदिन की बधाई दी और फिर अपने ही अंदाज में तंज कसते नजर आये। इसके अलावा मोदी केबिनेट मे किसी मुस्लिम चेहरे को जगह नहीं मिलने पर पूछे गए सवाल का जवाब एक मझें हुए सियासी खिलाड़ी की तरह दिया है। कुछ इसी तरह नकवी ने सऊदी अरब में हाजियों की मौत पर गहरा दुख प्रकट करते हुए इसे दुखद घटना करार दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here