जनपद आजमगढ़ में टावर में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

अंतर्जनपदीय गैंग के 15 सदस्य गिरफ्तार किये गए

0
245

आजमगढ़: Azamgarh जनपद में टावर में चोरी करने वाले 15 सदस्य गिरोह का पर्दाफाश हुआ। मोबाइल टावरों से बैटरी व कीमती सामान चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गैंग के 15 सदस्य गिरफ्तार किये गए है। उनके पास से लगभग 15 लाख की कीमत का सामान प्राप्त हुआ। इस घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन बोलेरो पिकअप मैजिक बरामद हुई है। ललित यादव द्वारा स्थानीय थाने पर शिकायत की गयी थी।

एटीसी टावर ग्राम बुदा (गंभीरवन )थाना जहानागंज से अमर राजा कंपनी की 2 बैटरी बैक (48 सेल) अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर ली गयी है। स्थानीय थाने पर विभिन्न धाराओं मैं मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह की टीम को द्वितीय सर्विलांस प्रभारी उप निरीक्षक विनय कुमार दुबे द्वारा घटना की सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि टावर बैटरी चोरी करने वाला गिरोह एक बोलेरो पिकअप से सठियांव की तरफ से जहानागंज की तरफ आ रही हैं।

पुलिस स्वाट टीम द्वारा घेराबंदी कर मौके पर छह बदमाशों को पकड़ा गया

सूचना पर आजमगढ़ (Azamgarh) थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह स्वाट टीम सर्विलांस के साथ सीतारम बजहा पुलिया पर पहुँचे। दक्षिण छोर से आने वाले वाहनों का इंतजार करने लगे। साठिया से आने वाले दो वाहन बोलेरो और पिकअप को रोका गया। दोनों वाहन पुलिया के पास आए तो थानाध्यक्ष जहानागंज द्वारा सड़क पर आकर वाहनों को टॉर्च की रोशनी से रोकने का इशारा किया। पुलिस वालों को देखकर बोलेरो पिकअप सवार व्यक्तियों ने कहा भागो पुलिस आ गई है नहीं तो हम लोग पकड़े जाएंगे। एक ने कहा गोली मारो !इतने में चालक के बाए तरफ बैठे व्यक्ति ने असलहा निकाल कर मारने की नियत से पुलिस वालों को लक्ष्य बनाकर मारने की नियत से फायर करने लगा। जिसके जवाब में पुलिस द्वारा बचाव के लिए बदमाशों पर फायरिंग की गयी। जब बदमाश भागने लगे तो पुलिस स्वाट टीम द्वारा घेराबंदी कर मौके पर छह बदमाशों को पकड़ लिया गया।

एक बदमाश का नाम निहाल अहमद, दूसरा संतोष पांडे, तीसरा सुरेंद्र मद्धेशिया, चोथे बदमाश का नाम विनोद वर्मा, पांचवे का उधम चौहान तथा छठे बदमाश का नाम जसवंत कुमार है। पुलिस द्वारा सभी बदमाशो को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नौ लोगों की और गिरफ्तारी की गई है। यह आजमगढ़ (Azamgarh) पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।