आज का राशिफल

आर्थिक पक्ष पर नियंत्रण बढ़ाएं. स्मार्ट डिले की नीति अपनाएं. करियर कारोबार में प्रलोभन में न आएं

0
21

इयें जाने आज 27 अक्टूबर 2023, दिन  शुक्रवार का राशिफल (Horoscope)

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आर्थिक पक्ष पर नियंत्रण बढ़ाएं. स्मार्ट डिले की नीति अपनाएं। करियर कारोबार में प्रलोभन में न आएं। व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेंगी। विरोधी तेजी दिखा सकते हैं। वाणिज्यिक प्रयासों में धैर्य रखेंगे। ठगी के शिकार होने से बचें। व्यर्थ बातों अनदेखा करेंगे। अफवाह में न आएंगे। नीति नियम पर जोर देंगे। पेशेवर मामलों में सहज बने रहेंगे। कार्य प्रदर्शन में सजगता बनाए रखें। बजट पर फोकस बढ़ाएं।

वृष (, , , , वा, वी ,वु , वे, वो)

प्रेम स्नेह में सक्रियता दिखाएंगे। मित्रों के लिए समय निकालेंगे। संबंधों में स्मरणीय पल निर्मित होंगे। पारिवारिक मामलों में तेजी लाएंगे। अपनों के साथ सुखद बांटेंगे। भाव प्रदर्शन में प्रभावी रहेंगे। प्रिय की बातों पर ध्यान देंगे। आकर्षण अनुभव करेंगे। आवश्यक सूचना साझा करेंगे। भेंट के अवसर बढ़ेंगे। स्वास्थ्य मनोबल- रुटीन संवारेंगे।विविध मामले बेहतर रहेंगे। निर्णय क्षमता बढ़ेगी। खानपान आकर्षक रहेगा। व्यवहार में मिठास रखेंगे। स्वास्थ्य संवरेगा। वातावरण अनुकूल रहेगा। आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे।

मिथुन (का, की, कू, , , , के, को, हा)

पद प्रतिष्ठा और मान सम्मान से संबंधित गतिविधियों से जुड़ेंगे। प्रशासनिक योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे। प्रबंधन के प्रयास बनेंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। महत्वपूर्ण प्रस्ताव मिलेंगे। सबका सहयोग समर्थन रहेगा। विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावशाली रहेंगे। विरोधियों में कमी आएगीं। विश्वास बढ़ेगा। तेजी बनाए रखेंगे। अवरोध दूर होंगे। जीत का भाव बढ़ेगा। लाभ के अवसर बने रहेंगे। करियर में पदोन्नति के संकेत हैं। जिम्मेदारों से भेंट होगी।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे। निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे। विभिन्न कार्योंं में तेजी आएगी। कारोबार के विस्तार पर ध्यान देंगे। पेशेवर भावना बनाए रखेंगे। साहस पराक्रम बढ़ाएंगे। सक्रियता से काम लेंगे। सभी क्षेत्रों में प्रभावशाली रहेंगे। अवरोध स्वतः दूर होंगे। पद प्रतिष्ठा और अवसर बढ़ेंगे। जल्दबाजी न दिखाएं। यात्रा संभव है। विनम्रता बनाए रखेंगे। सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा। नए स्त्रोत निर्मित होंगे।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

लाभ और परिणाम सामान्य बने रहेंगे। कामकाज में जोखिम न लें। करियर कारोबार में स्पष्टता रखें। अतिउत्साह से बचें। संग्रह संरक्षण में बेहतर रहेंगे। अकारण हस्तक्षेप से बचेंगे। लापरवाही नहीं दिखाएंगे। लेनदेन में सावधान रहेंगे। पेशेवर मामलों की सूची बनाकर आगे बढ़ें। धैर्यवान और संतुलित रहें। शोध विषयों से जुड़ेंगे। लाभ सामान्य रहेगा। अनुपालन पर ध्यान देंगे। करीबियों की सलाह मानेंगे।

कन्या (टो, पा, पी, पू, , , , पे, पो)

कार्ययोजनाएं करीबियों से साझा करेंगे। करियर व्यापार में सक्रियता रखेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में सफलता पाएंगे। पेशेवर सहज होंगे। स्थिरता बढ़ेगी। श्रेष्ठ परिणाम बनेंगे। संबंध संवरेंगे। वाणिज्य व्यापार गति लेंगे। निर्णय लेने में टीम पर भरोसा करेंगे। सबका साथ सहयोग पाएंगे। आर्थिक मामले प्रभावशाली रहेंगे। अनुबंधों के प्रति संवेदनशील रहेंगे। सहकारिता की भावना रखेंगे। भूमि भवन के मामले बेहतर बने रहेंगे।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

परिस्थितियों का सूझबूझ से सामना करेंगे। खर्च पर ध्यान देंगे। रोग उभर सकते हैं। लाभ का प्रतिशत सामान्य बना रहेगा। बहस विवाद एवं अकारण तर्क से बचेंगे। लेनदेन में स्पष्टता बनाए रखेंगे। कारोबार में सतर्कता लाएं। आर्थिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ाएं। सेवाक्षेत्र से जुड़े जन अच्छा करेंगे। अनुभवियों की सीख सलाह रखेंगे। सफेदपोश ठगों से सजग रहें। नीतिगत मामलों में भावुकता से बचें। सजगता बनाए रहें।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

भेंटवार्ता में प्रभावपूर्ण स्थिति बनाए रहेंगे। करियर व्यवसाय में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों पर फोकस रहेगा। लक्ष्य के प्रति सजग रहेंगे। आत्मविश्वास बनाए रखेंगे। व्यवस्था संवार बनाए रखेंगे। सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। लाभ व्यापार पक्ष में बनेंगे। सोच बड़ी रखेंगे। सफलता का प्रतिशत अच्छा रहेगा। युवा बेहतर प्रदर्शन करेंगे। स्मार्ट वर्किंग अपनाएंगे। वाणिज्यिक मामलों में विश्वास से भरे रहेंगे।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, , फा, ढा, भे)

आवश्यक कार्यसूची बनाएं। कामकाजी मौके बने रहेंगे। योजनाएं बनाकर कार्य करें। व्यक्तिगत सौदेबाजी पक्ष में बनेगी। अनुबंधों में स्मार्ट डिले रखेंगे। सोच विचारकर पहल करेंगे। मितभाषी बने रहें। उपलब्धियों पर ध्यान रहेगा। व्यापार में सहजता शुभता रहेगी। विविध विषयों में तेजी रखेंगे। जिद अहंकार और भावावेश में न आएं। समन्वय रखें। कामकाज में बेहतर बने रहेंगे। प्रबंधन में बेहतर बने रहें। तेजी बनाए रखें।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कामकाज में विस्तार की संभावनाएं तलाशेंगे। हितलाभ प्रभावशाली बने रहेंगे। पेशेवरों का प्रदर्शन उम्दा रहेगा। निसंकोच आगे बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर समय देंगे। संबंधों में सुधार आएगा। सबको जोड़े रखेंगे। व्यापार में पहल करेंगे। सहयोग का भाव रहेगा। यात्रा संभव है। लाभ विस्तार बेहतर रहेगा। मनोवांछित लाभ संभव है। योजनानुसार आगे बढ़ेंगे। गतिविधियों में तेजी आएगी। करियर में सामंजस्य बढ़ाएंगे।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

पेशेवर मामलों उचित निर्णय ले पाएंगे। आर्थिक वाणिज्यिक विषयों में प्रभाव बनाए रखेंगे। करियर कारोबार में वृद्धि होगी। वरिष्ठ जनों से भेंट होगी। धनधान्य की प्रचुरता रहेगी। बैंकिंग कार्यों पर जोर रहेगा। कार्य व्यापार में बढ़त रहेगी। विविध मामलों में भव्यता बढ़ेगी। आर्थिक विषयों में उत्साहित बने रहेंगे। कारोबारी मामलों में रुचि बढ़ाएंगे। अवसरों भुनाने पर बल देंगे। पैतृक कार्योंं को आगे बढ़ाएंगे।

मीन (दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची)

दीर्घकालिक योजनाएं गति लेंगी। आकर्षक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी। नवीन कार्यों में आगे रहेंगे। कार्य व्यापार में वृद्धि होगी। कामकाज उम्मीद से अच्छा रहेगा। इच्छित परिणाम बने रहेंगे। करियर कारोबार उछाल पर रहेगा। सूझबूझ से काम लेंगे। लेनदेन में सतर्क रहें। निर्णय लेने में सहज बने रहेंगे। वरिष्ठों का समर्थन पाएंगे। लाभ प्रभाव में वृद्धि होगी। उपलब्धियां बढ़ेंगी। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। तेजी बनाए रहेंगे।