इस धनतेरस घर में सुख व् समृद्धि पाने के लिए जरूर ख़रीदे ये पांच चीजे

0
46

धनतेरस कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की विधि-विधान से पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस तिथि पर भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से साधक को अपार धन की प्राप्ति होती है। साथ ही घर से दरिद्रता दूर हो जाती है। ज्योतिष शास्त्र में धनतेरस के दिन खरीदारी करने का भी विधान है। अगर आप भी सुख और समृद्धि पाना चाहते हैं तो धनतेरस के दिन ये 5 चीजें घर ले आएं।

लक्ष्मी जी की प्रतिमा

अगर आप धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा घर ले आएं। आप चांदी की बनी हुई लक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमा घर ला सकते हैं। ऐसा करने से घर में सुख और समृद्धि आती है।

कलश

शास्त्रों में निहित है कि समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। अतः धनतेरस के दिन कलश घर ले आएं। आप चांदी से निर्मित छोटा कलश घर ला सकते हैं। इस उपाय को करने से भगवान धन्वंतरि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है।

कुबेर यंत्र

अगर आप आर्थिक तंगी को दूर करना चाहते हैं, तो धनतेरस तिथि पर कुबेर यंत्र घर ले आएं। इसके पश्चात, विधि विधान से पूजा स्थल पर स्थापित कर उनकी पूजा करें। ऐसा करने से आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

चरण पादुका

धनतेरस तिथि पर धन की देवी मां लक्ष्मी की चरण पादुका घर ले आएं। प्रदोष काल में विधिवत पूजा कर चरण पादुका को स्थापित करें। आप चरण पादुका को मुख्य द्वार पर भी लगा सकते हैं।

चांदी या सोने के सिक्के

धनतेरस के दिन चांदी और सोने के सिक्के घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। इसके लिए धनतेरस के दिन सोने और चांदी की खरीदारी की जाती है। अगर आप भी भगवान धन्वंतरि का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो धनतेरस तिथि पर आर्थिक स्थिति के अनुरूप सोने या चांदी के सिक्के घर ले आएं। एक चीज का ध्यान रखें कि सिक्के पर धन की देवी मां लक्ष्मी की चित्र अवश्य अंकित रहे।