देश की राजधानी दिल्ली इस शहर का नाम तो आप सबने सूना ही होगा। यह एक ऐसा शहर है, जो कभी सोता नहीं है। हर नुक्कड़, हर गली-मोहल्ला, हर चौराहा आपको रात में भी चहल पहल से जैसा दिखाई देगा। जहाँ दिन के समय, दिल्ली की सड़के पूरी तरह से व्यस्त रहती है, लेकिन जैसे-जैसे शाम ढलता है, आपको महानगर का दूसरा नज़ारा दिखने लगता है।
वही दिल्ली में दिन में घूमो या रात में हर वक़्त घूमने में मज़ा ही आता है, लेकिन अधिकतर लोगो को रात में घूमना पसंद आता है। पर इन सबमे सवाल यह उठता है कि आखिर दिल्ली में इन चांदनी रातों में घूमे तो कहा घूमे। अगर आप भी इन चांदनी रात में घूमने का शौक रखते हैं, तो चलिए आज हम आपको दिल्ली शहर में रात्रि में घूमने वाली कुछ दिलचस्प जगहों के बारे में बताते हैं।
राजपथ के युद्ध स्मारक
दिल्ली में मौजूद राजपथ के युद्ध स्मारक को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। इसके बारे में तो आप सब जानते ही होंगे। राजपथ के युद्ध स्मारक दिल्ली के उन आकर्षणों में से एक है, जहां की सुंदरता को देखने के लिए देश के कोने -कोने से लोग आते है, इतना ही नहीं विदेशों से भी लोग इसे देखने आते हैं। इंडिया गेट दिन में तो खूबसूरत लगता ही है, लेकिन रात में स्पॉटलाइट और रंग-बिरंगी खूबसूरत लाइटों से इसकी खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाती है। इन चांदनी रातो में इंडिया गेट के आसपास का पूरा इलाका देखने लायक होता है, वीकेंड पर तो आप यहां अच्छ खासी चहल पहल देख सकते हैं। आराम से सैर करते हुए आप यहां भेल पुरी से लेकर आइसक्रीम का मजा ले सकते हैं।
लाल किला
लाल किला दिल्ली के नजारों की शान बढ़ाने के लिए एक और ऐतिहासिक स्मारक है। यह शाहजहां द्वारा निर्मित एक वास्तुशिल्प है और विश्व धरोहर स्थल की सूची में भी इसे गिना जाता है, जिसे देखने के लिए हर वर्ष लाखों पर्यटक आते हैं। रात में आप यहां एक शानदार लाइट एंड शो का भरपूर मजा ले सकते हैं। शो हिंदी और अंग्रेजी में आयोजित किए जाते हैं, और प्रत्येक शो की अवधि एक घंटे की होती है। शो शाम 07:30 बजे से रात 08.30 बजे तक (हिंदी) और रात 09.00 बजे से रात 10.00 बजे तक (अंग्रेज़ी) रहता है, लेकिन सोमवार को ये शो बंद रहता है।
पंडोरा रोड
पंडोरा रोड बीच रात में फूड लवर्स के लिए एक फेमस फूड सेंटर है। ये जगह सुबह से लेकर रात तक खुली रहती है और दिलचस्प बात तो ये है कि यहां लोगों की भीड़ भी कम नहीं होती। सड़क रेस्टोरेंट से भरी हुई है, जहां आप देर रात तक भी खाने का मजा ले सकते हैं। यहां लोग रात की पार्टी के बाद देर रात स्वादिष्ट भोजन का भी आनंद लेने आते हैं।