ये हैं नेपाल के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट

नेपाल चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ देश है| यहां कई एयरपोर्ट्स काफी खतरनाक जगह पर स्थित हैं|

0
127

नेपाल (Nepal) में यति एयरलाइंस का एटीआर-72 विमान रविवार को रिजार्ट शहर पोखरा के नवनिर्मित हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था| जिसमें चालक दल के चार सदस्यों और पांच भारतीयों समेत 72 लोग सवार थे, जिनमें 70 लोगो की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है|

1992 के बाद से यह नेपाल की सबसे घातक हवाई दुर्घटना

साल 1992 के बाद से यह नेपाल (Nepal) की सबसे घातक हवाई दुर्घटना थी| तब पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस एयरबस A300 काठमांडू के पास एक पहाड़ी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी| इस दुर्घटना में सभी 167 लोगों की मौत हो गयी थी| वहीं इस साल 2023 में यह घातक हवाई दुर्घटना हुई है| जिसमे 70 लोगो की मौत हो गयी है|

नेपाल के हवाई अड्डे काफी ऊंचाई पर स्थित हैं

नेपाल देश चारो तरह से पहाड़ियों से घिरा हुआ है| यहां कई एयरपोर्ट्स काफी खतरनाक जगह पर स्थित हैं| आज हम आपको नेपाल (Nepal) के कुछ ऐसे ही एयरपोर्ट्स के बारे में बताएंगे| ये सभी हवाई अड्डे काफी ऊंचाई पर स्थित हैं, साथ ही इनके रनवे भी काफी छोटे हैं| जिस वजह से यहां से उड़ान भरना और लैंडिंग करना काफी चुनौतीपूर्ण साबित होता है|

लुकला एयरपोर्ट (Lukla Airport)

माउंट एवरेस्ट के सबसे करीब स्थित इस हवाई अड्डा को दुनिया का सबसे खतरनाक एयरपोर्ट माना जाता है| इसे तेंजिंग हिलेरी एयरपोर्ट (Tenzing Hillary Airport) के नाम से भी जाना जाता है| इसके रनवे के आसपास 600 मीटर गहरी खाई है| इस एयरपोर्ट से काठमांडू के लिए रोजाना फ्लाइट्स चलती हैं| हालांकि खराब मौसम, बारिश, तेज हवा व अन्य कारणों से अक्सर इस एयरपोर्ट को बंद कर दिया जाता|

सिमीकोट एयरपोर्ट (Simikot Airport)

यह हवाई अड्डा 4,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है| पश्चिमी नेपाल में डोल्पा जिले की यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह एंट्री प्वॉइंट के रूप में काम करता है| यह हवाई अड्डा नेशनल रोड नेटवर्क से जुड़ा हुआ नहीं है| इसके करीब कोई बड़ा शहर या कस्बा नहीं है| जिसकी वजह से इसे एक खतरनाक एयपोर्ट माना जाता है|

ताल्चा एयरपोर्ट (Talcha Airport)

मुगु जिले के रारा राष्ट्रीय उद्यान में स्थित यह हवाई अड्डा भी नेपाल के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट्स में से एक है| यह हवाई अड्डा 2,735 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है| अधिकांश समय इस एयरपोर्ट पर बर्फ पड़ती रहती है, जिसके कारण हादसे का खतरा बना रहता है|

पोखरा एयरपोर्ट (Pokhara Airport)

पोखरा एयरपोर्ट भी नेपाल (Nepal) के सबसे खतरनाक हवाई अड्डों में से एक माना जाता है| रविवार को यहीं नेपाल के इतिहास के सबसे भीषण हवाई हादसों में से एक हादसा यहाँ हुआ| विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी| पोखरा के समीप लैंडिंग से महज 10 सेकंड पहले विमान क्रैश हो गया| बताया जा रहा है कि, पोखरा के पुराने डोमेस्टिक एयरपोर्ट और पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच प्लने क्रैश हुआ|

मुस्तांग एयरपोर्ट (Mustang Airport)

यह समुद्र तल से 2,736 मीटर ऊंचाई पर स्थित है| यह एयरपोर्ट मुस्तांग जिले का एंट्री प्वॉइंट है| इस पूरे क्षेत्र में सुबह के समय काफी तेज हवा चलती हैं| इसके अलावा पूरे साल इस एयरपोर्ट में कम दृश्यता बानी रहती हैं| इस हवाई अड्डे को जोमजोम एयरपोर्ट के नाम से भी जाना जाता है|

डोल्पा एयरपोर्ट (Dolpa Airport)

नेपाल (Nepal) डोल्पा जिले में स्थित इस एयरपोर्ट को जुफाल हवाई अड्डे के नाम से भी जाना जाता है| यह 2,499 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है| यह भी नेपाल के खतरनाक एयरपोर्ट्स में से एक है|