March 2024 में देश में रही इन SUV गाड़ियों की मांग, जानें टॉप-5 SUV

हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि बिक्री के मामले में बीते महीने में किन पांच (Top 5) सात सीटों वाली एसयूवी और एमपीवी (7 Seater SUV and MPV) को सबसे ज्‍यादा पसंद किया गया। और बिक्री के मामले में कौन सी SUV and MPV ने अपनी जगह बनाई है। आइए जानते हैं।

0
24

भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्‍या में वाहनों की बिक्री होती है। जिनमें Seven Seater MPV and SUV सेगमेंट का भी महत्‍वपूर्ण योगदान रहता है। March 2024 के दौरान देशभर में ग्राहकों ने किन सात सीटों वाली गाड़ियों (Best Selling 7 Seater Car In March 2024) को सबसे ज्‍यादा पसंद किया। March 2024 के दौरान देशभर में बड़ी संख्‍या में SUV and MPV सेगमेंट में बिक्री भी हुई। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि बिक्री के मामले में बीते महीने में किन पांच (Top 5) सात सीटों वाली एसयूवी और एमपीवी (7 Seater SUV and MPV) को सबसे ज्‍यादा पसंद किया गया। और बिक्री के मामले में कौन सी SUV and MPV ने अपनी जगह बनाई है। आइए जानते हैं।

Mahindra Scorpio

7 Seater SUV के तौर पर महिंद्रा की ओर से स्‍कॉर्पियो और स्‍कॉर्पियो एन को ऑफर किया जाता है। दोनों ही एसयूवी की March 2024 के दौरान सबसे ज्‍यादा बिक्री हुई है। बीते महीने में स्‍कॉर्पियो ब्रॉन्‍ड की एसयूवी की कुल बिक्री 15151 यूनिट्स दर्ज की गई है। जबकि पिछले साल मार्च महीने में इनकी कुल बिक्री 8788 यूनिट्स हुई थी।

Maruti Ertiga

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति की ओर से सात सीटों के साथ अर्टिगा को ऑफर किया जाता है। अपने सेगमेंट में इस एमपीवी (7 Seater MPV) की सबसे ज्‍यादा मांग रहती है। बीते महीने इस एमपीवी की कुल 14888 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई। जबकि साल 2023 के मार्च में इसकी कुल 9028 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Mahindra Bolero

स्‍कॉर्पियो के अलावा महिंद्रा अपनी क्‍लासिक एसयूवी बोलेरो को भी सात सीटों के साथ ऑफर करती है। कंपनी की यह एसयूवी शहरों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी सबसे ज्‍यादा पंसद की जाने वाली एसयूवी है। मार्च 2024 के दौरान इसकी कुल 10347 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि मार्च 2023 के दौरान इसकी कुल 9546 यूनिट्स की ही बिक्री हुई थी।

Toyota Innova

जापानी वाहन निर्माता टोयोटा की ओर से लंबे समय से इनोवा को ऑफर किया जाता है। यह लग्‍जरी एमपीवी भी अपने सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली गाड़ी है। मार्च 2024 के दौरान इसकी कुल 9900 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल मार्च में इसकी सिर्फ 8075 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Mahindra XUV700

बीते महीने सात सीटों वाली एमपीवी और एसयूवी सेगमेंट में टॉप-5 लिस्‍ट में महिंद्रा की तीसरी एसयूवी XUV700 भी शामिल हुई। मार्च 2024 के दौरान इसकी कुल 6611 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जबकि इसके पहले मार्च 2023 में इस एसयूवी को 5107 लोगों ने खरीदा था।