अगले 24 घंटे में इन राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 19 राज्यों में भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है।

0
16

मानसून ने रफ्तार पकड़ने के साथ ही कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 19 राज्यों में भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में भी बारिश का कहर जारी है। सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश हो रही है। भारी बारिश से राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में जल भराव हो गया है। कुछ ऐसे ही हालात नोएडा के भी है। वही उत्तर-पश्चिमी राज्यों में अब तक सामान्य से 46 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।

महाराष्ट्र के 6 जिलों में भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

महाराष्ट्र के 6 जिलों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई में पिछले 3 दिनों में 9 लोगों की मौत हो गई है। इस वक्त सड़कें तालाब बनी हुई हैं। नदियों में पानी का बहाव इतना तेज है कि सब कुछ तबाह हो रहा है। देश में दक्षिण से लेकर उत्तर तक पूरब से लेकर पश्चिम तक रिकॉर्ड तोड़ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में देश के 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

वही आसमानी आफत से साथ ही समंदर में ऊंची-ऊंची लहरे उठ रही है जो लोगों की परेशानी को और बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग ने आज मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जहाँ महाराष्ट्र के 6 जिलों में भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी। आज ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, नासिक में भारी बारिश की आशंका है।

भारी बारिश के कारण कई इलाको में भरा पानी

मध्य प्रदेश के सिवनी में 6 लोग नदी के बीच फंस गए। इन्हें हेलिकॉप्टर की मदद से निकाला गया। इनमें एक महिला और 5 पुरुष शामिल हैं। ये सभी मवेशी चराने गए थे और अचानक पानी बढ़ने से नदी में फंस गए थे। वही गुजरात में भी आसमानी आफत का कहर देखने को मिल रहा है। गुजरात के कई जिले भारी बारिश की मार लोग झेल रहे हैं। जहाँ लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है।

देशभर में मानसून ने पकड़ी रफ्तार

उतर प्रदेश के कई जिलों में पिछले 5 दिनों से हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 5 दिनों तक बारिश के किसी तरह की राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने आज भी नोएडा, गाजियाबाद, आगरा और सहारनपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। जहां भारी बारिश के बाद असम के 15 जिले भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। लाखों लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं वहीं भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश के शिमला में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।