भारत में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हज़ार हुई

चीन के बाद अब भारत में भी कोरोना मरीज़ो की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है| जहा उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर तीन हज़ार के पार हो गयी है|

0
57

भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है| जिसमे 243 नए मामले सामने आये है| जिस कारण संक्रमितों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 4.46 करोड़ हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,609 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को सुबह आठ बजे के आंकड़े में बताया कि, संक्रमितों की कुल संख्या चार करोड़ के पार हो गयी है और पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति का निधन हो गया है| जहा मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,699 हो गई।

कोरोना संक्रमण से आज एक युवक की मौत हुई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि, आज कोरोना संक्रमण की दर 0.11 प्रतिशत रही जबकि वीक में संक्रमण की दर 0.16 प्रतिशत रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 2,13,080 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई| उपचाराधीन रोगियों की संख्या कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत रही है| जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है|

स्वास्थ्य मंत्रालय की राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.09 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। वहीं, चीन में कोरोना की बढ़ती लहर को देखते हुए, भारत सहित अन्य देशो में भी कोविड-19 की पाबंदियां लगायी जा रही है| जहा आगरा में बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव आये लोगो के कारण वहाँ बस स्टॉपेज के अलावा अन्य जगहों पर सख्ती बरती जा रही है|