सरकार ने किसानों की दो मांगों को किया स्वीकार

किसानों ने सरकार द्वारा उनकी मांगों को पूरा करने के लिए सहमत होने के बाद जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है।

0
3

हरियाणा (Haryana) के कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) में प्रदर्शन कर रहे किसानों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कई दफा बातचीत के बाद सरकार ने किसानों की 2 मांगों को मान लिया है और किसानों ने धरना खत्म करने का घोषणा कर दिया है। किसानों ने सरकार द्वारा उनकी मांगों को पूरा करने के लिए सहमत होने के बाद जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है। सरकार ने किसानों की 2 मांगे मान ली हैं। सूरजमुखी की MSP बढ़ा दी गई है। MSP 200 रुपए बढ़ाई गई है। इसके अलावा किसानों पर दर्ज मुकदमें भी वापस होंगे।

यह है पूरा मामला

किसान संगठन कहना था कि, हरियाणा सरकार सूरजमुखी का उतना दाम दिलवाए, जितना केंद्र सरकार ने MSP तय किया है। सरकार ने इसका भरोसा दे दिया है। इसके अलावा किसान संगठन 6 जून को कुरुक्षेत्र में प्रोटेस्ट के दौरान अरेस्ट किए गए 9 किसान नेताओं को रिहा करने और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज किए केस वापस लेने की मांग कर रहे थे।

प्रशासन ने केस वापस लेने का आश्वसन भी दे दिया है। इसके बाद किसानों ने हाईवे से हटने का ऐलान कर दिया। हालांकि, आज सुबह कुरुक्षेत्र में पीपली के पास नेशनल हाईवे-44 पर किसानों ने खूंटे गाड़ दिए थे और टेंट लगा दिए गए थे। ट्रैक्टर्स में भरकर राशन पानी, कूलर गद्दे, चादर तकिए भी पहुंच चुके थे। भंडारा भी शुरू हो गया था लेकिन शाम होते ही माहौल बदल गया। सरकार ने किसानों से फिर बात की और फिर किसान सहमत हो गए।

वही किसान नेता राकेश टिकैट (Rakesh Tikait) ने कहा कि, वो MSP गारंटी कानून लाने के लिए पूरे देश में एक बड़ा आंदोलन करेंगे, जिससे केंद्र सरकार, फसलों की जो MSP घोषित करे, वही रेट हर राज्य के किसान को मिले।