बिहार में महागठबंधन की ललकार, नीतीश बोले- राहुल जल्दी करे विचार

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर लालू यादव ने कहा कि, अगले लोकसभा चुनाव में महागठबंधन रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतेगा।

0
70

वर्तमान समय में बिहार की गलियों में राजनितिक हलचन तेज़ हो गई। बिहार की राजनितिक गलियों में लोकसभा 2024 (Lok Sabha 2024) चुनाव को लेकर राज्य में महा गठबंधन के तार बनने लगे हैं। इसी बीच आज पूर्णिया में लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए महागठबंधन का पहला महासम्मेलन का नज़ारा देखने को मिला है। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar), डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव(Tejashwi Yadav), पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी (Jitan Ram Manjhi), कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह (Akhilesh Prasad Singh) और वामदलों के नेता भी स्टेज पर मौजूद रहे। इस रैली में लालू यादव (Lalu Yadav) सरिक नहीं हुए थे लेकिन वर्चुअल माध्यम से उन्हें इस रैली से जोड़ा गया था।

हम कांग्रेस पार्टी का इंतज़ार कर रहे है: नीतीश कुमार

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha 2024) को लेकर लालू यादव (Lalu Yadav) ने कहा कि, अगले लोकसभा चुनाव में महागठबंधन रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतेगा। बता दें कि, महागठबंधन द्वारा एकमत होकर शक्ति प्रदर्शन किया जा रहा है और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को प्रधानमंत्री के दावेदार के तौर पर पेश किया जा रहा है। वही, मुख़्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस गठबंधन को लेकर कहा कि, विपक्षी मोर्चेबंदी के लिए हम कांग्रेस पार्टी (Congress party) की प्रतीक्षा कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी महागठबंधन को लेकर जल्द ही विचार कर ले। यदि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले हम एकजुट हो जाएंगे तो भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) 100 सीट भी नहीं ला पाएगी। अगर जल्दी नहीं करेंगे तो नुकसान ही होगा।

बीजेपी अपने ही नेताओं को याद नहीं करते हैं:नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां रैली में संबोधित करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी वाले अपने ही नेताओं को याद नहीं करते हैं। अटल जी, अरुण जेटली, आडवाणी किसी का नाम वो नहीं लेते हैं। ये किसी के नहीं है। इनके पास अनुभव नहीं है। मेरे बारे में कहते हैं कि जॉर्ज फर्नांडिस को धोखा दिया। अब ये कैसे कह सकते हैं। हम तो उस वक्त जनता दल में ही थे तो कैसे धोखा दिया। ये जो उन्होंने कहा कि हम उनके खिलाफ हैं, हम तो उनके साथ ही थे। उन्होंने आगे कहा कि, जब वो अलग हुए थे तो उनको फोन आया था लेकिन मैने साफ मना कर दिया कि मैं बात नहीं करूंगा।