लाल जोड़े में डोली से गायब हो जाती थी दुल्हन, आज भी दर्शको की पसंदीदा फ़िल्म

इस फिल्म में अभिनेता सुनील दत्त, संजीव कुमार, जितेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा और विनोद मेहरा के साथ-साथ अभिनेत्री रेखा और रीना रॉय भी नजर आईं थीं।

0
58

हिंदी सिनेमा की कुछ हॉरर फिल्में ऐसी हैं, जो फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय बनी रही है। हालांकि अब की फिल्मों में डर से ज्यादा ग्लैमर नजर आता है, लेकिन 70 से 80 के दशक की एक फिल्म ऐसी है, जिसमें एक गांव से लाल जोड़ा पहनें दुल्हनें डोली से ही लापता हो जाती थी। क्योंकि शैतान खास दिन का इंतजार करता है। इस फिल्म में कई सुपरस्टार नजर आए थे। जबकि डेढ करोड़ के बजट में 9 करोड़ की कमाई इस फिल्म ने की थी। वहीं आज भी इस फिल्म को दर्शको द्वारा खूब पसंद किया जाता है।

यह फिल्म साल 1979 में आयी थी, जिसका नाम जानी दुश्मन है, जिसमें ज्वाला प्रसाद की शादी की पहली रात ही उसकी पत्नी दूध में जहर मिलाकर दे देती है और वह मर कर एक शैतान बन जाता है। इसके बाद वह गांव में नई- नई दुल्हनों को मार देता है। यह फिल्म काफी हिट हुई थी। जहाँ दर्शको द्वारा इस फिल्म को खूब देखा गया था।

इस फिल्म में अभिनेता सुनील दत्त, संजीव कुमार, जितेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा और विनोद मेहरा के साथ-साथ अभिनेत्री रेखा और रीना रॉय भी नजर आईं थीं। यह फिल्म हिट फिल्म साबित हुई थी। वही इस फिल्म के कलाकारों को भी फैंस ने काफी पसंद किया था।