दुल्हन सज-धज कर करती रही इंतजार, लेकिन दूल्हा घोड़ी चढ़ने से पहले गिरफ्तार

दुल्हन पक्ष के लोग बारात के स्वागत की तैयारियों में लगे हुए थे। इसी बीच मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दूल्हे को अरेस्ट कर लिया।

0
12

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हा घोड़ी चढ़ने के लिए तो दुल्हन सज-धज के तैयार थी। दुल्हन पक्ष के लोग बारात के स्वागत की तैयारियों में लगे हुए थे। इसी बीच मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दूल्हे को अरेस्ट कर लिया। यह देखकर वहां मौजूद लोगों में हंगामा मच गया। इस बात का पता जब दुल्हन पक्ष वालों को पता चला तो उन्होंने शादी से इंकार कर दिया।

यह पूरा मामला वाराणसी के चौबेपुर के रुस्तमपुर का है। यहां रहने वाले गोविंद पटेल नाम के युवक की शादी होने वाली थी। बाराती बारात ले जाने के लिए तैयार थे। मौके पर सारे रिश्तेदार आ चुके थे और सारी रस्में भी पूरी हो चुकी थीं। इसी बीच पुलिस ने दूल्हे को अरेस्ट कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, यहां रहने वाले गोविंद पटेल को सारनाथ थाने की पुलिस ने रेप के आरोप में अरेस्ट किया था।

जाने क्या है पूरा मामला?

21 अप्रैल को रुस्तमपुर के रहने वाले गोविंद की शादी वाराणसी के काजी सराय में रहने वाली युवती के साथ होने वाली थी। इसका पता जब सारनाथ क्षेत्र की रहने वाली युवती को पता चला तो उसने गोविंद के ऊपर स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके मुताबिक, युवक पर आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर 4 साल तक युवती के साथ रेप किया और बाद में शादी से पीछे हट गया। इसी वजह से पुलिस ने दूल्हे को शादी से पहले ही अरेस्ट कर लिया। इस बात का पता चला दुल्हन पक्ष को तो उन्होंने शादी से इनकार कर दिया।