भारत में लगातार बढ़ रहा तापमान, गर्मी ने लोगो को किया बेहाल

वर्ष 1901 के बाद वर्ष 2023 में सबसे गर्म फरवरी का महीना रहा है। हालांकि, मार्च में सामान्य से अधिक बारिश हुई। जिससे तापमान सामान्य रहा है।

0
77

Weather Udate: जलवायु परिवर्तन के कारण इंडिया में लगातार तापमान (temperature) बढ़ता ही जा रहा है। देश का 90 पर्सेंट से ज्यादा हिस्सा और पूरी दिल्ली लू के प्रभावों के ‘खतरे के क्षेत्र’ में है। एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है।

बता दें, यह अध्ययन कैंब्रिज विश्वविद्यालय में रमित देबनाथ (Ramit Debnath) और उनके सहयोगियों द्वारा किया गया है। अध्ययन में कहा गया है कि, ‘लू’ ने संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (Sustainable Development Goals) को प्राप्त करने की दिशा में भारत की प्रगति को पहले की तुलना में ज्यादा बाधित किया है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के पूर्व सचिव एम राजीवन द्वारा वैज्ञानिक कमलजीत रे, एसएस रे, आरके गिरि और एपी डिमरी के साथ लिखे गए एक पेपर से मालूम चलता है कि, लू ने भारत में 50 वर्षों में 17 हजार से अधिक लोगों की जान ले ली है। यह पेपर साल 2021 में प्रकाशित हुआ था। इसमें बताया गया कि 1971-2019 तक देश में लू की 706 घटनाएं हुई हैं।

गौरतलब है, रविवार को मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के एक पुरस्कार समारोह में लू की वजह से 13 लोगों की मौत हो गई थी। लू की यह घटना अबतक की सबसे बड़ी दर्दनाक घटनाओं में से एक है। वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हाल ही में उत्तर-पश्चिम और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों को छोड़कर अप्रैल से जून तक देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहने की बात कही है।