लोकसभा और विधानसभा में एक बार फिर से तेलुगू देशम पार्टी का बेहतरीन प्रदर्शन

तेलुगू देशम पार्टी के चीफ चंद्रबाबू नायडू एक बार फिर से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

0
12

आंध्र प्रदेश में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा के भी चुनाव कराए गए थे। लोकसभा और विधानसभा में एक बार फिर से तेलुगू देशम पार्टी का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। तेलुगू देशम पार्टी के चीफ चंद्रबाबू नायडू एक बार फिर से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। उनकी पार्टी आंध्र प्रदेश विधानसभा की 175 सीटों में से 134 सीटों पर आगे हैं और नंबर 1 पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि, आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में NDA के अन्य सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी और पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने भी वहां अच्छा प्रदर्शन किया है। ये दोनों दलों को क्रमशः 8 और 21 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

अपनी पार्टी को आंध्र प्रदेश में नंबर 1 बनाने वाले चंद्रबाबू नायडू ने अपनी पार्टी को लोकसभा में NDA की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बना दी है। चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी आंध्र प्रदेश के 25 लोकसभा सीट में से 16 पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी 3 और जनसेना पार्टी 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। NDA के घटक दलों की बात करें तो बीजेपी 240 सीटों के साथ पहले नंबर पर है। वहीं, टीडीपी 16 और जनता दल यूनाइटेड 15 सीटों पर आगे है। इस तरह से चंद्रबाबू नायडू की पार्टी केंद्र में भी अहम रोल निभाने वाली है।