Sushil Modi: नीतीश सरकार को शहीद के परिवार से माफी मांगनी चाहिए

वैशाली के जंदहा के रहने वाले जय किशोर सिंह गलवान में चीन के साथ हुई झड़प में शहीद हो गए थे।

0
23

गलवान के शहीद जय किशोर (Jai Kishore) के पिता राज कपूर सिंह (Raj Kapoor Singh) की गिरफ्तारी का मामला विधानसभा में भी उठाया गया। बिहार के वैशाली जिले में घटी स्थापना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की। बता दें कि, वैशाली के जंदहा के रहने वाले जय किशोर सिंह (Jai Kishore Singh) गलवान में चीन के साथ हुई झड़प में शहीद हो गए थे। लेकिन उनके पिता को बिहार पुलिस के द्वारा अपमानित होना पड़ा। इस घटना पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है।

सुशील कुमार ने नितीश कुमार को लेकर कही ये बात

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने कहा कि, वैशाली के शहीद सपूत के पिता के साथ पुलिस की बर्बरता के लिए जिम्मेदार अफसरों को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए। सुशील मोदी ने यह भी कहा कि, नीतीश सरकार को शहीद के परिवार से माफी मांगनी चाहिए। जिसके जवान बेटे ने भारतीय सेना का गर्व बढाते हुए गलवान घाटी में बलिदान दिया। उसके पिता को झूठे मामले में फंसाकर रात में गिरफ्तार करना और घसीटते हुए थाने लाना सेना के प्रति राज्य सरकार और पुलिस की घटिया सोच का परिणाम है। शहीद के पिता को बाइज्जत रिहा किया जाना चाहिए।

बीजेपी हमेशा सेना, सैनिक और शहीद परिवारों के साथ खड़ी रहेगी: सुशील मोदी

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि, जिस सरकार में सेना का अपमान करने वाले सुरेंद्र यादव जैसे मंत्री हों। जो सरकार सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगने और सेना पर आपत्तिजनक बयान देने वाले सुरेंद्र यादव की हनक से चल रही है। उसकी पुलिस सेना के जवानों के परिजनों से अच्छा व्यवहार कर ही नहीं सकती। सुशील मोदी ने यह भी कहा कि, वैशाली की घटना पर शर्मसार होने के बजाय सरकार इसे राजनीतिक रंग देने और लीपापोती करने पर तुली है। जब गलवान के बलिदानी का स्मारक बनाया गया था। तब उस कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बाद में दो गज जमीन को लेकर यदि कोई तकनीकी अड़चन बतायी गई, तो उसे सरकार सुलझा सकती थी। लेकिन शासन की नीयत शहीद के परिवार को अपमानित करने की थी। सुशील मोदी ने यह भी कहा कि बीजेपी हमेशा सेना, सैनिक और शहीद परिवारों के साथ खड़ी रहेगी।

जय किशोर के पिता ने एक स्मारक का निर्माण किया था

पिछले साल गलवान की घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले जवान जय किशोर (Jai Kishore) भी शहीद हो गए थे। इसके बाद वैशाली के जंदाहा के स्थानीय लोगों ने शहीद के सम्मान में उनके पिता के साथ मिलकर एक स्मारक का निर्माण किया था। लेकिन शहीद जय किशोर के स्मारक की जमीन को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा अड़ंगा लगाया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा कहा गया कि, शहीद स्मारक सरकारी जमीन पर बना है। हालांकि स्मारक बनने के बाद जिला प्रशासन ने भी उन्हें सम्मान दिया था। बताया जाता है कि उसी जमीन को लेकर पहले पुलिस ने शहीद के पिता की पिटाई की उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

नीतीश कुमार की पुलिस न किसी को फंसाती है, न बचाती है:तेजस्वी यादव

बिहार के वैशाली के शहीद जय किशोर के पिता को अपमानित किए जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच के लिए टीम का गठन भी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, यह जानकारी मिली है कि शहीद के पिता को तंग किया जा रहा है। जांच के बाद दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की भी उन्होंने बात कही है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि इस मामले में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उनसे टेलीफोन पर बात की थी। इसके अलावा बिहार के उप मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि, नीतीश कुमार की पुलिस न किसी को फंसाती है, न बचाती है।