सूर्य देव ने दिखाया अपना तेवर, जबलपुर का पारा 42 डिग्री के ऊपर

जबलपुर नगर निगम ने पानी की मशीन लगा कर लोगो को राहत देने की कोशिश की है।

0
15

एमपी के जबलपुर शहर में सूर्यदेव ने अपने प्रचंड तेवर दिखाए है। जहां जबलपुर का परा 42 डिग्री पहुंच गया है। वही इंदौर और जयपुर की तर्ज पर जबलपुर में भी नगर निगम द्वारा एंटीफोगाट मशीन द्वारा तीन पत्ती चौराहे में लगा दी गई है।

वही मशीन में लगभग चार हजार लीटर पानी आता है, जिससे लोगो को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलेगी। जबलपुर वासी नगर निगम की इस सराहनीय पहल का स्वागत कर रहे है और नगर निगम जबलपुर का धन्यवाद कर रहे है। आपको बता दे की इससे पहले ये पहल जयपुर और इंदौर में की गई थी। आज उसी को देखते हुए जबलपुर नगर निगम ने पानी की मशीन लगा कर लोगो को राहत देने की कोशिश की है।