बाँदा जनपद में चलाया गया स्टूडेंट पुलिस कैडेट अभियान

छात्रा को बनाया गया एक दिवस का थानाध्यक्ष

0
25
Banda

Banda: पुलिस अधीक्षक बाँदा (Banda) के निर्देशन में जनपद में चलाये जा रहे स्टूडेंट पुलिस कैडेट अभियान के क्रम में थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कक्षा 09 की छात्रा को बनाया गया एक दिवस का थानाध्यक्ष। छात्राओं को पुलिस की कार्यशैली के बारे में किया गया जागरुक।

छात्राओं को विभिन्न संगठित और असंगठित अपराधों से बचाने तथा उन्हे विभिन्न विभागों की कार्यशैली के बारे में जागरुक करने हेतु चलाये जा रहे स्टुडेंट पुलिस कैडेट अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक बाँदा (Banda) श्री अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में थानाध्यक्ष तिन्दवारी कौशल सिंह द्वारा थाना तिंदवारी पर वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज की छात्राओं को थाना तिन्दवारी का भ्रमण कराकर उन्हे पुलिस की कार्यशैली से अवगत कराया गया।

इस दौरान छात्राओं को थाना परिसर, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात, मालखाना, सीसीटीएनएस आदि का भ्रमण कराया गया। इसके अलावा विभिन्न थाना अभिलेखों जैसे- अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान कक्षा-09 की छात्रा निधि सिंह को एक दिवस का थानाध्यक्ष बनाया गया। नवनियुक्त एक दिवस की थानाध्यक्ष द्वारा जनसुनवाई की गई, जिसमें एक महिला विमला पत्नी मुन्ना नि0 सहिंग थाना तिन्दवारी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र सुनवाई करते हुए तत्काल दूसरे पक्ष को थाने बुलाकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को हल कराया गया। एक दिवस के थानाध्यक्ष द्वारा अधीनस्थ कर्मचारियों को कार्य सरकार को बहतर तरीके से करने के निर्देश दिए गए।