गर्मी में खुद को हाइड्रेटेड रखे इन सुपरफूडस के साथ

0
3

Superfoods: गर्मियों के दिनों की शुरुआत से ही अगर आप अपनी सेहत को लेकर कॉन्शियस रहते हैं तो गर्मी के नकारात्मक प्रभाव से बच सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ सुपरफूड्स (superfoods) के बारे में बताने जा रहे हैं जो न केवल आपको हाइड्रेटेड रखते है बल्कि आपकी सेहत को अन्य कई तरीकों से फायदा भी पहुंचाते हैं। साथ ही गर्मी के दिनों में होने वाली बीमारियों से भी बचाते हैं।

पुदीना

गर्मी के दिनों में आपने अक्सर लोगों को पुदीने का शरबत पीते देखा होगा। इसका कारण ये है कि पुदीने की तासीर ठंडी होती है। ये गर्मी से लड़ने के लिए हमारे शरीर को तैयार करता है। पुदीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता का भी विकास होता है, साथ ही पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है।

नारियल पानी

गर्मी के मौसम में हर दिन कम से कम एक गिलास नारियल पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। नारियल के पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर होता है। नारियल पानी न ही सिर्फ बॉडी को हाइड्रेटेड रखता है बल्कि एनर्जी भी देता है। नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर होता है, ये पेट को ठंडा रखता है और गर्मी के असर को कम कर सकता है।

खीरा

खीरे की तासीर ठंडी होती है जो गर्मियों के लिए एक परफेक्ट फूड है। इससे सलाद, रायता और जूस बनाकर इसका सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खीरे के अंदर लगभग 95 प्रतिशत पानी ही होता है। खीरा खाने से वजन पर भी कंट्रोल किया जा सकता है।

तरबूज

पानी और पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होने की वजह से तरबूज शरीर को हाइड्रेट रखता है। तरबूज खाने से पेट देर तक भरा रहता है, साथ ही ये शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी तरबूज एक हेल्दी फ्रूट है। तरबूज में लाइकोपीन पाया जाता है, जो त्वचा की कोशिकाओं को सूरज की क्षति से बचाता है।

दही

दही गुड बैक्टीरिया का स्टोर-हाउस माना जाता है। दही की लस्सी या छाछ बना कर पीने से ये गर्मी से बचा जा सकता है, साथ ही ये आपके पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखने में मदद कर सकता है। हीट स्ट्रोक के कारण गर्मी में पेट सम्बन्धी बीमारियाँ बढ़ जाती है। दही में मौजूद बैक्टीरिया पेट को स्वस्थ रखते है।