स्टार्टअप कंपनी की सीईओ ने अपने चार साल के मासूम बच्चे की हत्या

महिला ने नॉर्थ गोवा में अपने बेटे की हत्या की और फिर बैग में शव डालकर कर्नाटक लेकर वापस आ गई।

0
59

बेंगलुरु से एक बेहद हैरान आकर देने वाली खबर सामने आई है। जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान नज़र आ रहा है। यहाँ एक स्टार्ट-अप कंपनी की सीईओ ने अपने चार वर्ष के मासूम बच्चे की हत्या कर दी। यह मामला काफी चौका देने वाला है। जानकारी के अनुसार, एक 39 वर्षीय महिला सीईओ के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने नॉर्थ गोवा में अपने बेटे की हत्या की और फिर बैग में शव डालकर कर्नाटक लेकर वापस आ गई।

जानकारी के अनुसार, महिला ने बैग में रखे शव को कर्नाटक ले जाने के लिए एक टैक्सी किराए पर ली। फिलहाल महिला को अरेस्ट कर लिया गया है और उस पर हत्या का आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने बताया कि बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब महिला ने रूम से चेकआउट किया तो साफ-सफाई करने आए कर्मचारी ने खून का धब्बा देखा। जहाँ कर्मचारी ने तुरंत होटल प्रबंधन को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस को इस खबर के बारे में सुचना मिली। अब पुलिस आगे की जाँच-पड़ताल में जुटी हुई है।