खेल मंत्री गिरिश चन्द्र यादव ने खेल महोत्सव के खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

0
49

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बलिया में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरिश चन्द्र यादव (Girish Chandra Yadav) पहुँचे। कई दिनों से चल रहे खेल महोत्सव के समापन के अवसर पर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। गौरी भईया फेफना में खेल महोत्सव के ओवरऑल चैंपियनशिप पर विकासखंड सोहावं की टीम ने कब्जा जमाया। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव (Girish Chandra Yadav) ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। खेल महोत्सव में खेल मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव (Girish Chandra Yadav) ने मिडिया के सवाल पर कि अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के लोग सबसे बड़े भूमिया है। इस सवाल पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव इसलिए परेशान है कि उनके सरकार के समय जितनी जमीनों पर कब्जा किया गया था, भू माफियाओं द्वारा वह सब कहीं ना कहीं समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए लोग थे। इसलिए वह बौखलाए हुए हैं। तरह-तरह की बातें करते हैं। जब वह चुनाव हार जाते हैं तो ईवीएम को दोष देते हैं।

2012 से 2017 तक अखिलेश यादव मुख्यमंत्री रहे। उनके मुख्यमंत्री रहते हुए 2014 में चुनाव हुआ था। हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में 73 लोकसभा की सिटे जीती थी। उनके मुख्यमंत्री रहते हुए 2017 में विधानसभा का चुनाव हुआ, तब भी हम गठबंधन के साथ 325 सीटों से भारतीय जनता पार्टी जीती थी। उस समय प्रशासन उनके हाथ में था। जिस प्रशासन की बात वो करते हैं, वह उनके हाथ में था। नगर पालिका नगर पंचायत में भी वैलेट पेपर से चुनाव हुआ, वहां भी भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया।

2019 में जब लोकसभा का चुनाव हुआ था, उस समय बुआ बबुआ सबने मिलकर मोदी जी को रोकने की कोशिश की तब भी रोक नहीं पाए। 2022 में कह रहे थे कि चाचा नहीं थे इसलिए सफलता नहीं मिली। अब चाचा भी आ गए। उसके बाद भी हम दो तिहाई से सरकार बना लिए। अखिलेश यादव को जो सत्ता मिली है वह विरासतमें मिली थी। जनता का जनादेश भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है। वही ओमप्रकाश राजभर के मंत्री बनने के सवाल पर कहा कि ये हमारे पार्टी में राष्ट्रीय नेतृत्व फैसला करता है।