सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबियत

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अरूप बासु की निगरानी में इलाज चल रहा है।

0
81

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) दिल्ली के गंगाराम अस्पताल (Ganga Ram Hospital) में एडमिट हैं। उन्हें बुखार की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को हॉस्पिटल लाया गया था। जहां डॉक्टर्स की निगरानी में उन्हें रखा गया है।

दिल्ली के गंगाराम अस्पताल (Ganga Ram Hospital) की ओर से जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अरूप बासु की निगरानी में इलाज चल रहा है। उन्हें 2 मार्च को बुखार आने के बाद भर्ती कराया गया है। वह लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और कई जांचों के दौर से गुजर रही हैं। फ़िलहाल उनकी हालत स्थिर है।

वही, सोनिया गांधी की तबीयत ऐसे समय में बिगड़ी है, जब उनके बेटे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विदेश दौरे पर हैं। वह ब्रिटेन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (Cambridge University) में लेक्चर देने के लिए गए हुए हैं।