सोनिया गांधी की अचानक हुई तबियत खराब

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आज अचानक तबियत खराब हो गयी| उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है|

0
61

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की आज अचानक तबियत खराब हो गयी| जिसके बाद उन्हें दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है| मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है|

उन्होंने कहा कि उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ हॉस्पिटल में मौजूद है| उनके मुताबिक, सोनिया गांधी श्वास संबंधी संक्रमण से जूझ रही हैं|

सोनिया गांधी दिल्ली के अस्पताल में हुई भर्ती

76-वर्षीय सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) मंगलवार को ही अस्वस्थ महसूस कर रही थी, लेकिन उनकी तबियत आज और ज्यादा खराब हो गयी| जिस कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया| वहीं, उनके बेटे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार शाम उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा में सात किलोमीटर पैदल चलकर दिल्ली वापस आ गए थे|

उत्तर प्रदेश के बागपत के मवीकलां में रात को रुकने के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार सुबह छह बजे फिर शुरू हुई| हालांकि, प्रियंका गांधी सुबह यात्रा में राहुल गांधी के साथ शामिल नहीं हुईं, क्योकि वो अपनी माँ सोनिया गांधी के साथ अस्पताल में मौजूद है| बहरहाल, यह भी बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी दोपहर के बाद इस यात्रा में शामिल हो सकती है| ऐसी संभावना जताई जा रही है|

बता दे कि, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को कोविड संबंधी समस्याओं के कारण पिछले साल जून महीने में भी दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था| हालांकि उन्हें कुछ दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, लेकिन फिर से आज उनकी तबियत ख़राब हो गयी है| 24 दिसंबर, 2022 को सोनिया गांधी दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में मौजूद हुई थी| जहाँ थोड़ी दूर तक वो इस यात्रा में पैदल भी चली थी|

कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गांधी के अस्पताल में भर्ती होने पर शोक व्यक्त किया और उनके “शीघ्र स्वस्थ होने और स्वस्थ वापसी” की कामना की।