छत्तीसगढ़ में जवानों को मिली बड़ी सफलता, तीन नक्सली ढेर

बीजापुर (Bijapur) में जवानों और नक्सलियों के बीच एक बड़ा मुठभेड़ हुआ है, जिसमें जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

0
14

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर (Bijapur) में जवानों और नक्सलियों के बीच एक बड़ा मुठभेड़ हुआ है, जिसमें जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक, यहां जवानों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है। साथ ही जवानों ने कुछ हथियार भी बरामद किए हैं। बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव ने इस मामले की पूरी जानकारी दी है।

एसपी जितेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर उसूर थाना क्षेत्र अन्तर्गत पुजारी कांकेर के कर्रीगुटा के जंगलों में जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में जवानों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों के पास एक LMG और 1 AK 47 समेत कई हथियार मिलने की जानकारी मिल रही है। ये संयुक्त एंटी नक्सल ऑपरेशन तेलंगाना ग्रे हाउंड फोर्स ने चलाया है। इस क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।