Nepal में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से छह लोगों की हुई मौत

नेपाल में बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए है।

0
32
Nepal

नेपाल (Nepal) में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से लोगो को बेहद परेशानी हो रही है। वही लोगों की जान मुश्किल में फंस गई है। अब तक की मिली जानाकरी के मुताबिक, नेपाल में बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए है।

नेपाल (Nepal) पुलिस ने बीते शाम सोमवार को इस बात की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि, लोगों के घरों में पानी भर गया है। गलियों में नदी जैसा नजारा है। हजारों लोग भयंकर बारिश के चलते बेघर हो चुके हैं और पलायनकर चुके हैं। जबकि काफी संख्या में लोग अभी भी बाढ़ में फंसे हुए हैं।

नेपाल पुलिस ने कहा कि, ताप्लेजंग में तीन और पंचथर, नुवाकोट और संखुवासभा जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि संखुवासभा में बाढ़ और भूस्खलन से तीन, ताप्लेजंग में दो और पांचथर में एक व्यक्ति घायल हो गया है। जहाँ पिछले 48 घंटों में देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 29 लोग लापता हो गए हैं। आशंका है कि ये लोग बाढ़ के पानी में ही कहीं बह गए।

पुलिस ने आगे कहा कि, लापता लोगों की तलाश की जा रही है। प्राकृतिक आपदा में 35 घर, 10 झोपड़ियां, 13 पुल, पांच उद्योग और दो सरकारी कार्यालय क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अलावा भी बहुत से घर बाढ़ और भूस्खलन के शिकार हुए हैं, जिनके बारे में आकलन किया जा रहा है।