सिद्धार्थनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर रक्तदान

राघवेंद्र प्रताप सिंह के आवास हिन्दू भवन पर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया गया।

0
7

Siddharthnagar News: 5 जून को जनपद के डुमरियागंज निवर्तमान भाजपा विधायक व प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह के आवास हिन्दू भवन पर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया गया।

इस दौरान निवर्तमान विधायक के आवाहन पर उनके उम्र के वर्ष के बराबर 52 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मुख्यमंत्री के लम्बी उम्र की कामना की साथ ही सदर विधायक श्यामधनी राही व भाजपा जिलाध्यक्ष सहित भाजपाईयों एवं क्षेत्र वासियों ने 11पाउंड का केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया।