मुख्यमंत्री योगी के आवास पर पहुंचे शिंदे

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि योगी आदित्यनाथ ने हमारी आस्था के गौरव को पुनर्जीवित किया है।

0
61

महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की और उनसे अपनी अयोध्या यात्रा के अनुभव को शेयर किया।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने हमारी आस्था के गौरव को पुनर्जीवित किया है। उनके नेतृत्व में प्रभु श्री राम की नगरी विकास के नए आयाम छू रही है।

एकनाथ शिंदे के साथ उनकी सरकार के मंत्रियों का समूह भी मौजूद था। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में मंत्रियों का समूह अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के निमंत्रण पर राजधानी लखनऊ पहुंचा था। शिष्टाचार मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने महाराष्ट्र के दल का स्वागत करते हुए कहा कि, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम हमारे पूर्वज होने के साथ ही इस देश की आत्मा है।

उन्होंने कहा आगे कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारते हुए देश में रामराज्य की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में अयोध्या विश्व का सबसे वैभवशाली नगर और वैश्विक तीर्थ का केंद्र बन रहा है। अयोध्या के विकास के लिए हजारों करोड़ की नई योजनाएं शुरू की गईं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सम्मान में रात्रि भोज का भी आयोजन किया।