महाराष्ट्र में शिंदे पीछे, महा विकास अघाड़ी कुल 28 सीटों से आगे

महायुति गठबंधन सिर्फ 19 सीटों पर ही आगे चल रही है, जबकि महा विकास अघाड़ी गठबंधन 28 सीटों पर आगे चल रही है।

0
7

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के बाद आज वोटों की गिनती जारी है। इस बीच भाजपा और शिंदे गुट के गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। यहां पर महायुति गठबंधन सिर्फ 19 सीटों पर ही आगे चल रही है, जबकि महा विकास अघाड़ी गठबंधन 28 सीटों पर आगे चल रही है।

वहीं महायुति गठबंधन की बात करें तो यहां पर सबसे बड़ा झटका एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना को लगा है। एक तरफ जहां शिंदे महाराष्ट्र के सीएम हैं तो वहीं उनकी पार्टी को लोकसभा चुनाव में सिर्फ 5 सीटों पर ही आगे चल रही है। इसके अलावा महायुति गठबंधन में शामिल बीजेपी 13 सीटों पर आगे है। वहीं अजित पवार की पार्टी सिर्फ एक सीट पर आगे चल रही है।

वहीं इस लोकसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी का प्रदर्शन बेहद की शानदार देखने को मिल रहा है। महा विकास अघाड़ी इस समय महाराष्ट्र की 28 सीटों पर आगे चल रही है। महा विकास अघाड़ी के घटक दलों की बात करें तो इसमें शिवसेना (यूबीटी) सबसे अधिक 10 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी भी महाराष्ट्र में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं शरद पवार की एनसीपी भी इस चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 8 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।