कौशांबी के रास्ते बेटों से मिलने हटवा पहुंच सकती है शाइस्ता परवीन

0
77

Prayagraj: माफिया अतीक अहमद के दो पुत्र आजम और अबान बाल सुधार गृह से रिहा होकर पूरामुफ्ती थाना के हटवा गांव मंगलवार को पहुंच गए हैं। आजम और अबान बाल सुधार गृह से आठ माह से अधिक समय बीत जाने के बाद बाहर आए हैं। माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटों के बाहर आने के बाद पूरे गांव में जश्न का माहौल रहा। पूरे गांव में जमकर आतिशबाजी हुई। नारेबाजी करते हुए जश्न मनाया गया। माफिया अतीक अहमद के बेटे आजम और अबान के बाहर आने के बाद शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) के अंदर मां की ममता जाग सकती है और दोनों बेटों से मिलने के लिए वह कौशाम्बी जनपद का सुनसान रास्ता अपनाते हुए हटवा गांव पहुंच सकती है।

प्रयागराज शहर के बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड के बाद शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) फरार चल रही हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस का शिकंजा कसने के बाद शाइस्ता परवीन आजम और अबान से बिछड़ गई है, फिर आज तक वह अपने दोनों बेटों से नही मिल पाई। शाइस्ता परवीन अपने जिगर के टुकड़े आजम और अबान से मिलने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते शाइस्ता परवीन पुलिस से बचने के लिए काफी समय से फरार चल रही है।

तमाम खोजबीन के बाद पुलिस शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) को खोज नहीं सकी। गिरफ्तारी के डर से पति, पुत्र और देवर के अंतिम संस्कार में भी शाइस्ता परवीन नही पहुँची थी। भरोसेमंद सूत्र बताते हैं अब नाबालिक बेटों से मिलने के लिए कौशाम्बी जनपद के सुनसान रास्ते को अपनाते हुए शाइस्ता परवीन कभी भी हटवा गांव पहुंच सकती है। आपको बता दे कि यह हटवा गांव वही है जहाँ विधायक राजू पाल की हत्या के बाद उनकी हत्या में नामजद अभियुक्त अशरफ कई वर्षों तक हटवा गांव में पनाह पाता रहा है। कई वर्षों के बाद अशरफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।