भीषण गर्मी का कहर: हिमाचल प्रदेश में लू को लेकर जारी अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि, उना, कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी, सोलन, सिरमौर और हमीरपुर को लेकर 13 और 14 जून के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है।

0
8

उत्तर भारतीय राज्यों में भीषण गर्मी का कहर बना हुआ है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में भी लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि उनकी तरफ से उना, कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी, सोलन, सिरमौर और हमीरपुर को लेकर 13 और 14 जून के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की तरफ से यह भी कहा गया है कि कांगड़ा, कुल्लू, चंबा और लाहौल स्पीति में 15 जून को हल्की बारिश हो सकती है। ऐसा होने पर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

पिछले महीने के अंत में ही मानसून देश के अंदर पहुंच चुका है। धीरे-धीरे मानसून उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है। इसी महीने पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में मानसून ने दस्तक दी है। आने वाले समय में मध्य भारत और उत्तर भारत में भी मानसून के पहुंचने के साथ बारिश होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि भले ही मानसून दक्षिण भारतीय राज्यों में तय समय से पहले पहुंचा है, लेकिन उत्तर भारत में यह तय समय पर ही पहुंचेगा।

जहाँ दिल्ली में मानसून के पहुंचने की अनुमानित तारीख 27 जून है। ऐसे में 25 से 30 जून के बीच देश की राजधानी में मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि, दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में बारिश शुरू होने के बाद यहां भी तापमान कम होगा और लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here