दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार संजय सिंह राऊज एवेन्यू कोर्ट में हुए पेश

गुरुवार को संजय सिंह को राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। यहां मामले को लेकर सुनवाई हो रही है।

0
60

आप नेता सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद देशभर में सियासी माहौल गरमा गया है। ईडी ने सांसद संजय सिंह को बुधवार को दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया था। आज गुरुवार को संजय सिंह को राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। यहां मामले को लेकर सुनवाई हो रही है।

रॉउज एवन्यू कोर्ट में मामले की सुनवाई शुरू हो गई है। संजय सिंह के वकील को रिमांड कॉपी दी गई है। ईडी के वकील का कहना है कि कुल 2 करोड़ का लेन देन है जिसमें दो अलग -अलग ट्रांजेक्शन हुए हैं। वकील ने आरोप लगाया कि 1 करोड़ और दूसरी किश्त में 1 करोड़ का लेन देन संजय सिंह के घर पर हुआ है। ED ने कहा है कि सर्वेश को सजंय सिंह का कर्मचारी है। उसको सजंय सिंह के घर पर पैसा दिया गया, दिनेश अरोड़ा ने इसकी पुष्टि की है।

ईडी ने कोर्ट में बताया कि संजय सिंह का फोन हमने जब्त कर लिया है। इसमें कुछ कॉन्टैक्ट नंबर मिले हैं, हमें कुछ कॉन्फ्रोंट करना है। ईडी ने कहा कि फोन से जो कॉन्टेक्ट्स मिले है, डेटा मिला है , उसके बारे में कस्टडी में लेकर पूछताछ जरूरी है। कोर्ट ने कहा कि जब फोन आपके पास है तो फिर इसमे आरोपी के साथ इसका आमना सामना कराने की क्या ज़रूरत बचती है। आप डेटा वैसे भी निकाल सकते हैं।

ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट से संजय सिंह की 10 दिनों की रिमांड मांगी है। हालांकि, ED ने कोर्ट में मौखिक रूप से कहा की अगर कोर्ट 7 दिन की रिमांड देगी तो भी चलेगा। ईडी ने रिमांड की मांग करते हुए कहा कि सजंय सिंह के घर से जो सबूत मिले है, उनके बारे में संजय सिंह से पूछताछ करनी है।

संजय सिंह के वकील मोहित माथुर ने कोर्ट में दलील देते हुए कहा कि ये सिलसिला कभी नहीं रूकने वाला। उन्होंने कहा कि ईडी का स्टार गवाह दिनेश अरोड़ा जोकि ED और CBI दोनों मामलों में आरोपी था और दोनों ही मामलों में गवाह बन गया है। उसकी विश्वसनीयता सवालों के घेरे में है। संजय सिंह ने कहा जांच एजेंसी जिसको पकड़ना चाहती है उसको इसके बयान पर पकड़ लेती है। एक अगस्त को जब इसी अदालत ने दिनेश अरोड़ा को जमानत दिया उसके बाद भी उसका टोन बदल गया।

संजय सिंह के वकील मोहित माथुर ने ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी पर कड़ी आपत्ति दर्ज करवाई है। वकील ने पूछा कि ED ने ख़ुद माना है कि संजय सिंह को कभी इस केस में इससे पहले समन जारी नहीं हुआ। फिर एक दिन में सब कुछ हो गया। उन्होंने कहा कि दिनेश अरोड़ा इनके पास बीते एक साल से है, समीर महेंद्रू CBI और ED केस में आरोपी है, उसको ज़मानत मिल गई लेकिन जमानत का कोई विरोध नहीं किया गया। समीर महेंद्रू पर 3 करोड़ की घुस देने का आरोप है लेकिन उसको फिर भी गिरफ्तार नहीं किया गया। वकील ने कहा जब जांच एजेंसी के मन में आता है किसी को पकड़ने के लिए पुराने बयानों को निकाल कर ले आते हैं। संजय सिंह ने सुनवाई के दौरान बोला ये तब से हमारे साथ खेल रहे हैं।