संजय राउत ने दिया विवादित बयान, गरमाया सियासत माहौल

संजय राउत ने कहा कि ऐसी आशंका है कि राम मंदिर के उद्घाटन के वक्त राम भक्तों के ट्रेन पर पथराव हो सकता है, आग के गोले फेंके जा सकते हैं।

0
25
Sanjay Raut

Supreme Court के फैसले के बाद राम मंदिर (Ram Mandir) का विवाद सुलझ तो गया, लेकिन इसी बीच शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने एक ऐसा बयान दे दिया है। जिससे माहौल काफी गरमा गया है। संजय राउत (Sanjay Raut) ने राम मंदिर को लेकर एक बयान दिया है। संजय राउत ने कहा कि ऐसी आशंका है कि राम मंदिर के उद्घाटन के वक्त राम भक्तों के ट्रेन पर पथराव हो सकता है, आग के गोले फेंके जा सकते हैं, पूरे देश में दंगे भड़काए जा सकते हैं।

संजय राउत (Sanjay Raut) ने आगे भारतीय जनता पार्टी को निशाना बनाते हुए कहा कि लोगों के मन में डर है, जो राजनीतिक दल चुनाव जीतने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक का ड्रामा कर सकती है। सत्यपाल मलिक ने आरोप लगाया है कि पुलवामा हुआ नहीं बल्कि करवाया गया। गोधरा के बारे में भी सभी यही कहते हैं। लोगों के मन में यह आशंका है कि 2024 का चुनाव जीतने के लिए, लोगों के मन में भय पैदा करने के लिए गड़बड़ कर सकतें है।

संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि हमें यह डर है, हमें यह आशंका है कि जो राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है, अयोध्या में उस वक्त पूरे देश से लोगों को बुलाया जाएगा, ट्रेनों में भरकर लाया जाएगा। किसी ऐसे इलाके में ऐसे विभाग में ट्रेन पर पथराव किया जा सकता है, आग के गोले फेंके जा सकते हैं, पूरे देश में दंगे भड़काए जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि प्रमुख राजनीतिक दलों के मन में भी यह आशंका है। हमारा यह काम है कि तमाम बातें लोगों के सामने रखना। अगर ऐसा नहीं है कुछ तो सरकार की जिम्मेदारी है कि जो ये वारदात होने जा रही है उसे रोकें। हरियाणा में दंगे हुए या भड़काए गए यह इसी बात का उदाहरण है।