सामोआ: पत्‍नी का जन्‍मदिन भूले तो हो सकती है जेल

0
78

samoa: शादीशुदा लोगो को लगेगा झटका, क्योकि इस देश में पत्नी का जन्मदिन याद रखना है जरूरी, नहीं तो हो सकती है पाँच साल की जेल। आपने बहुत सी कहानी सुनी होगी, बर्थडे नहीं याद रहा तो पत्‍नी घर छोडकर चली गई। कई बार तो महीनों महीनों बात नहीं करतीं। आपको बता दें कि एक देश ऐसा भी है जहाँ वाइफ का बर्थडे भूलना अपराध है। बकायदा कानून बनाकर इसका प्रावधान किया गया है। यहाँ तक क‍ि पाँच साल तक जेल भी है। इन कानून को जानने के बाद हंसी भी आती है और यह विचार भी आता है कि इनका पालन कैसे किया जाता होगा।

यह देश है सामोआ (Samoa)। अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर यह आइलैंड अजीबो-गरीब कानून के लिए अक्‍सर चर्चा में रहता है। यहाँ कानून बडे सख्‍त हैं और उनका पालन भी पूरी सख्‍ती से किया जाता है। यहाँ अगर कोई पति गलती से अपनी पत्नी का जन्मदिन (Forgetting Wife’s Birthday is a crime) भूल गया, तो यह एक बड़ा जुर्म माना जाता है। कोई पति यदि पहली बार पत्नी का जन्म दिन भूल जाए तो उसे वार्निंग दी जाती है। यदि वह अगली बार इसी गलती को दोहरा दे तो उसे जुर्माना भरना या जेल जाना पड़ सकता है। पत्नी अगर शिकायत करती है तो पति को पाँच साल तक जेल हो सकती है।

नीली जींस पहनना गैरकानूनी

सिर्फ सामोआ (samoa) में ही अजीबोगरीब कानून नहीं हैं। दुनिया के कई देश हैं जहाँ ऐसे कानून है जिसे जानकर आपको हंसी आ जाएगी। इनमें से कई कानून तो दशकों पुराने हैं, जिन्हें आज भी नहीं बदला गया है। नॉर्थ कोरिया में अगर नीली जींस पहनकर निकले, तो ये गैरकानूनी माना जाता है।