सहारनपुर: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना

0
19

यूपी के सहारनपुर (Saharanpur) में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे यहां उन्होंने पार्टी के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम किया। वहीं उन्होंने भाजपा विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि अबकी बार विपक्ष दूर-दूर तक नहीं दिख रहा।

यूपी में जीतेंगे 80 की 80 सीटे

सहारनपुर (Saharanpur) जिले में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचें जंहा भाजपा कार्यालय पर आयोजित लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक मे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भव्य स्वागत किया गया। लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक मे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी की सभी 80 सीट भाजपा व हमारा गंठबंधन जीत रहा है। उ0प्र के हर गांव से हर गली से एक ही आवाज निकल रही है एक बार फिर मोदी सरकार।

डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष निराशा मे डूबा है, अन्तरकलह का शिकार है विपक्ष के कार्यकर्ताओ मे कोई उत्साह नही है। चुनाव से पहले ही विपक्ष गंठबंधन के हाल बेहाल हो गये है। इंडी गठबंधन के प्रत्याशी ने तो राम राम बोलना शुरु कर दिया। लेकिन इनका राम नाम ऐसा है मुंह मे राम बगल मे छुरी, ये चलने वाला नही है। यहां कमल खिलेगा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सहारनपुर लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा व कैराना सीट लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को जीताने की अपील भी की।