ऋषभ पंत की मुंबई के हॉस्पिटल में 3 घंटे चली सर्जरी

कार एक्सीडेंट में घायल भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का इलाज अब मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा है|

0
110

कार एक्सीडेंट में घायल भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का इलाज अब मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा है| कोकिलाबेन हॉस्पिटल से ऋषभ पंत की सर्जरी को लेकर एक बड़ी खबर आयी है| इस ऑपरेशन के बाद ऋषभ पंत का रिस्पॉन्स अब अच्छा है| यानी पहले से उनकी कंडीशन काफी बेहतर है|

मिली जानकारी के मुताबिक, ये सर्जरी दाएं पैर के घुटने पर लिगमेंट की हुई| मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती ऋषभ पंत की ये सर्जरी शुक्रवार को हुई| यह ऑपरेशन डॉक्टर दिनशॉ पादरीवाला ने किया| इस सर्जरी के बाद पंत को तीन से चार दिनों तक डॉक्टरों की देख- रेख में रखा जायेगा|

बता दें कि, ऋषभ पंत को चोट लगने के कारण श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया था| बीसीसीआई ने ऋषभ पंत को रिहैब के लिए बेंगलुरु स्थिति नेशनल क्रिकेट एकेडमी में जाने के लिए कहा था|

मगर इससे पहले ही पंत क्रिसमस मनाने के लिए दुबई गए थे| यहां उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ क्रिसमस सेलेब्रेट किया था| इसके बाद ऋषभ पंत वापस अपने देश लौटे और दिल्ली से अपनी कार से होम टाउन रूड़की जा रहे थे|

इसी दौरान 30 दिसंबर को ऋषभ पंत बेहद दर्दनाक तरीके से दुर्घटना हो गयी| यह दुर्घटना रूड़की के पास गुरुकुल नारसन एरिया में हुई| उस दौरान ऋषभ पंत कार खुद चला रहे थे| ऋषभ पंत ने बताया कि, वह विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर निकले थे| इसके बाद उनकी कार आग लगने के कारण छतिग्रस्त हो गयी थी|

बीसीसीआई ने एयरलिफ्ट कर मुंबई शिफ्ट किया| इस एक्सीडेंट के बाद पंत को रूड़की के ही हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था| इसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया| यहां भी ऋषभ पंत के चेहरे और बाकी कुछ जगहों पर छोटी सर्जरी हुई थी|

इसके बाद बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लिया और एयरलिफ्ट कर ग्रीन कॉरिडोर के जरिए क्रिकेटर को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में शिफ्ट किया गया है| जहा उनका इलाज चल रहा है फ़िलहाल पंत पहले से काफी ठीक है|