कौशाम्बी में नगर निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी

0
125

कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में नगर निकाय चुनाव (municipal elections) को लेकर आरक्षण की लिस्ट जारी कर दी गई है। आरक्षण की लिस्ट जारी होते ही तमाम दिग्गज नेता चारों खानेचित दिखाई पड़ रहे हैं। आरक्षण सूची जारी होने के बाद चुनाव लड़ने की उम्मीद लगाए तमाम नेताओं को नगर निकाय के चुनाव (municipal elections) में मौका नहीं मिल सका है। वहीं आरक्षण सूची जारी होने के बाद तमाम ऐसे नेताओं के चेहरों पर खुशी दिखाई पड़ रही है जिन्हें चुनाव में सफलता नहीं दिखाई पड़ रही थी। आरक्षण सूची पर आपत्ति देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।

जारी की गई सूची के अनुसार कौशांबी जिले के नगर पंचायत सिराथू पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। नगर पंचायत करारी अनारक्षित घोषित की गई है। नगर पंचायत अझुआ पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है। नगर पंचायत सराय अकिल अनारक्षित घोषित की गई है। नगर पंचायत चरवा अनारक्षित घोषित की गई है। नगर पंचायत चायल अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित किया गया है। नगर पालिका परिषद भरवारी अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित कर दी गई है। नगर पालिका परिषद मंझनपुर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है।

आरक्षण सूची जारी होते ही राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है। संभावित प्रत्याशियों ने दावेदारी शुरू कर दी है। कहीं खुशी और कहीं गम का माहौल दिखाई पड़ रहा है।