Republic Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा, मेड इन इंडिया तोपों से दी गई सलामी

आज देश 26 जनवरी को 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। जहाँ दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया।

0
53

पूरा देश आज 74वा गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है। जहाँ दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। उनके साथ मुख्य अथिति मिस्र के राष्ट्रपति अब्लेद फतेह अलसीसी भी इस मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान पहली बार भारतीय तोपों ने सलामी दी। गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर परेड और झाकियों का कार्यक्रम शुरू हो गया है। परेड में कुल 23 झांकियां देखने को मिलने वाली है।

वॉर मेमोरियल पर प्रधान मंत्री ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

कर्तव्य पथ इस बार गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर इतिहास बन गया। देश में पहली बार आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली। परंपरा के मुताबिक़, राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और उसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान हुआ। पहली बार, 21 तोपों की सलामी भारत में बनी 105MM इंडियन फील्ड गन से दी गई। ये तोपें जबलपुर और कानपुर की गन फैक्ट्री में बनाई गई थीं। इन फील्ड गन ने ब्रिटेन में बनी 25-पाउंडर तोपों ने जगह ली, जो रक्षा क्षेत्र में बढ़ती ‘आत्मनिर्भरता’ को प्रदर्शित करती है। 105 हेलिकॉप्टर यूनिट के चार एमआई-17 1वी/वी5 हेलिकॉप्टर कर्तव्य पथ पर आए हुए दर्शकों पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं।

परेड से पहले गुरुवार सुबह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस (Republic Day) की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी वॉर मेमोरियल गए और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित थे।

परेड में नज़र आयी ‘New India’ की झलक

गणतंत्र दिवस (Republic Day) के शुभ अवसर पर पहली बार कर्तव्य पथ पर परेड होगी। इससे पूर्व इस स्थान को राजपथ के नाम से जाना जाता था। परेड में कुल 23 झांकियां नज़र आएंगी। सभी झांकियों की थीम भी अलग-अलग होगी। 17 झांकियां देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की होंगी। जबकि छः अलग झाकियां सरकारी मंत्रालयों और विभागों की होंगी। इस परेड में ‘न्यू इंडिया’ (New India) की झलक नज़र आयेगी। इसके साथ ही स्वदेशी सैन्य पराक्रम और नारी शक्ति का प्रदर्शन होगा। वायुसेना के 50 विमान पराक्रम दिखाए जायेंगे।

फर्स्ट टाइम दिखेगी नारकोटिक्स ब्यूरो की झांकी

बता दें कि, फर्स्ट टाइम परेड में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की झांकी दिखाई देगी। इस झांकी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मेंबर्स के अलावा उनके डॉग स्क्वॉड के भी 2 मेंबर्स शामिल रहेंगे। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की झांकी का संदेश नो ड्रग्स (No Drugs) होगा। इस झांकी पर नशा मुक्त भारत का मैसेज लिखा होगा। इसके मेंबर्स भारत के विविध परिधानों के साथ दिखाई देंगे। इसके तहत साथ मिलकर नशा मुक्त भारत का सपना पूरा करने का मैसेज दिया जाएगा।