Redmi A3 14 फरवरी को लॉन्च, जाने फीचर्स और कीमत

अगर आप भी 14 फरवरी को फ़ोन लेना का सोच रहे है तो यहाँ जाने Redmi A3 की पूरी जानकारी।

0
81

भारत में 14 फरवरी को लॉन्च होगा चाइनीज स्मार्टफोन Redmi A3, Xiaomi के सब-ब्रांड ने इस स्मार्टफोन की ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए बिक्री की पुष्टि की है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी देने के लिए फ्लिपकार्ट ने एक अलग माइक्रोसाइटभी बनाई है। अगर आप भी 14 फरवरी को फ़ोन लेना का सोच रहे है तो यहाँ जाने Redmi A3 की पूरी जानकारी।

Redmi A3 की कीमत और डिस्प्ले

Redmi A3 के डिस्प्ले में 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन को 14 फरवरी को देश में लॉन्च किया जाएगा। इसका प्राइस 7,000 रुपये से 9,000 रुपये के बीच हो सकता है। फ्लिपकार्ट के साथ ही Mi ने इसके लिए अपनी वेबसाइट पर अलग माइक्रोसाइट बनाई हैं। इसे ग्रीन कलर में दिखाया गया है। इसमें 6 GB का RAM और 6 GB के वर्चुअल RAM के लिए सपोर्ट है। इस स्मार्टफोन में 6.71 इंच (1,600 x 720 पिक्सल) LCD डिस्प्ले 120 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G36 SoC दिया जा सकता है। इसमें AI सपोर्ट के साथ डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

Redmi A2 vs Redmi A3

यह स्मार्टफोन पिछले वर्ष पेश किए गए Redmi A2 की जगह लेगा। Redmi A2 के 2 GB RAM + 32 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 5,999 रुपये, 2 GB + 64 GB का 6,499 रुपये और 4 GB + 64 GB वेरिएंट का 7,499 रुपये है। पिछले वर्ष नवंबर में Redmi ने K70 सीरीज को चीन में पेश किया था। इस सीरीज में Redmi K70, K70e और K70 Pro शामिल थे। इनकी बिक्री दिसंबर में शुरू हुई थी। कंपनी ने इनकी बिक्री शुरू होने के दो सप्ताह में 10 लाख यूनिट्स से अधिक यूनिट बेचने का रिकॉर्ड बनाया था। हाल ही में Redmi ने चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया था कि K70 सीरीज ने बिक्री शुरू होने के दो महीने के अंदर 20 लाख यूनिट्स की बिक्री को पार कर लिया है। ये Xiaomi के एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड HyperOS वाले पहले स्मार्टफोन हैं।

Redmi K70 और K70 Pro में 6.67 इंच 2K डिस्प्ले है। इसमें TCL C8 OLED पैनल दिया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इन स्मार्टफोन्स में HDR10+ और Dolby Vision के लिए सपोर्ट है। इनमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इनमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ है।