राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने शहीद सैनिक के पिता का किया सम्मान

0
19
Rashtriya Sainik Sanstha

पीपलरावां राष्ट्रीय सैनिक संस्था (Rashtriya Sainik Sanstha) देवास के द्वारा 23 जुलाई रविवार को थाना परिसर मे एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। गत वर्ष नीलेश धाकड़ भारतीय सेना में अपनी सेवा देते हुए जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते वक्त शहीद हो गए थे। आज नगर पीपलरावां में राष्ट्रीय सैनिक संस्था (Rashtriya Sainik Sanstha) द्वारा शहीद सैनिक के पिता सुखराम धाकड़ घिचलाय का साल श्रीफल साफा बांधकर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सैनिक संस्था (Rashtriya Sainik Sanstha) के प्रदेश सचिव पंडित मनोज मिश्रा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सैनिक संस्था देवास के जिला संयोजक रायसिंह सेंधव की विशेष अतिथि एडवाइजर मनोज मिश्रा इंदौर ने किया। नगर परिषद पीपलरावां की अध्यक्ष सुश्री कविता शर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मंसूरी, पार्षद प्रतिनिधि मोनू भावसार, पार्षद साकीर खा पठान, पूर्व सरपंच महिपाल सिंह धाकड़, पार्षद प्रतिनिधि बाबूलाल शिंदे आदि शामिल थे।

जन्म से दोनों हाथ से विकलांग आमीन मंसूरी जिसने पटवारी परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर देश का नाम रोशन किया। ऐसे होनहार नौजवानों ने पूरे देश में मंसूरी समाज का नाम रोशन किया। वहीं हाल ही में आर्मी से सेवानिवृत्त हुए अनिल बेसवाल का भी साफा, पुष्पमाला, श्रीफल से सम्मान किया गया। इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम में थाना पीपलरावां टीआई सीएल कटारे का विदाई समारोह भी आयोजित हुआ, जिसमें टीआई कटारे को साफा एवं शाल व श्रीफल भेंट कर विदाई दी गयी। कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष छगनलाल गुप्ता तथा उपाध्यक्ष महेश धाकड़ एवं पत्रकार सलीम खान सोनकच्छ ब्लॉक की राष्ट्रीय सैनिक संस्था की महिला बिग अध्यक्ष सुश्री नेहा सेधव, कैलाश पाटोदिया, मनोज भावसार, लक्ष्मी नारायण गोयल, अर्जुन सेधव, विक्रम बामनिया, गणेश राठौड़ का भी पुष्पमाला तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद शंकर सिंदल ने किया। आभार छगनलाल गुप्ता ने माना इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि बबलू हाड़ा, पूर्व पार्षद अराबली साकिर, कप्तान सेवा सहकारी उपाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह धाकड़, अंबाराम शिंदे, रविन पटेल, दिलिप शिंदे, सोनू मंसूरी, साजिद पठान आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।