रांची जा रही फ्लाइट की दिल्ली में आपातकालीन लैंडिग

फ्लाइट में तकनीकी खराबी की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला किया गया।

0
9

दिल्ली (Delhi) से रांची (Ranchi) जा रही इंडिगो की फ्लाइट की दिल्ली में आपातकालीन लैंडिग कराई गई। मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाइट में तकनीकी खराबी की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला किया गया। इस फ्लाइट से यात्रा करने वाले सभी यात्री सुरक्षित हैं। अब इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर फ्लाइट में ये दिक्कत कैसे आई।

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से रांची के लिए फ्लाइट ने सुबह 7.20 मिनट पर उड़ान भरी थी लेकिन उड़ान भरने के करीब घंटे भर बाद ही उसके अंदर तेज कंपन महसूस किया जाने लगा। पायलट ने फ्लाइट में तकनीकी खराबी की जानकारी दी और इसके तुरंत बाद ही पायलट को इसे वापस दिल्ली ही लाने का निर्देश दिया गया। कुछ देर बाद ही फ्लाइट ने दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग की।

वही इससे पहले शुक्रवार को भी पटना से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। इस विमान में टेकऑफ के तीन मिनट के बाद ही इंजन में दिक्कत आ गई और इसे तुरंत लैंड करा लिया गया था।