रणबीर और आलिया ने दिखाया पहली बार फैंस को अपनी लाडली का चेहरा

नीली आंखों वाली कपूर बेटी अपने माता-पिता के साथ क्रिसमस लंच पर परफेक्ट क्रिसमस ड्रेस पहने नजर आईं।

0
41
Ranbir and Alia

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने प्रशंसकों को आज क्रिसमस पर अपनी बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) का चेहरा सबको दिखाया है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने 2022 में अपनी बेटी राहा का वेलकम किया था। आखिरकार कपूर परिवार के क्रिसमस लंच पर अपनी बेटी राहा को मीडिया से मिलवाया दिया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा की पहली झलक ने तो इंटरनेट पर धूम मचा दी। नीली आंखों वाली कपूर बेटी अपने माता-पिता के साथ क्रिसमस लंच पर परफेक्ट क्रिसमस ड्रेस पहने नजर आईं।

राहा को पिंक और वाइट कलर के फ्रॉक पहने हुए देखा गया। साथ ही राहा ने रेड कलर के वेलवेट शूज पहने हैं। जैसे ही राहा पैपराजी और मीडिया के सामने आई तो सभी उनकी फोटो और वीडियो बनाने लगे। हालांकि, रणबीर कपूर ने पैपरजी को समझाया की शांत रहो नहीं तो राहा डरने लगेगी। लंच के लिए रणबीर ब्लैक टी-शर्ट और जैकेट के साथ ब्लैक पैंट पहने दिखे। वही आलिया ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी जिस पर रेड कलर के फूल छपे हुए थे। जिसमे वो बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थी।