राणापुर (Ranapur) नगर में दस दिन तक पूजन आरती भजन कीर्तन गरबे के साथ दशामाता जी की आराधना की गई। आज बड़े धूमधाम से राणापुर नगर में चल समारोह निकाला गया। मकवाना परिवार द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दशामता विसर्जन चल सामोरह राणापुर नगर के रोहिदास कालोनी से शुरू किया गया। चल सामोरह में राणापुर नगर की समस्त धर्मप्रेमी जनता सम्मिलित हुई। डीजे की धुन पर नाचते गाते भक्त जन मां दशामा को विदा कर रहे थे। वही माता बहनों द्वारा कलश यात्रा का भी आयोजन किया गया। समस्त माता बहने अपने घरों से कलसी लेकर यात्रा में सम्मिलित हुई। राणापुर नगर में भगवा झंडो के साथ धर्ममयी नारो के उदघोष के साथ चल सामोरह राणापुर (Ranapur) नगर में गुजरा।

आज दसवें दिन दशामांता जी की पूजन के बाद करीब 10 से अधिक माताजी की मूर्तियां विसर्जित की गईं। समस्त महोत्सव के दौरान महिलाओं ने व्रत रखे तथा सुख- समृद्धि की कामना की। गली-मोहल्लों में जगह-जगह पर दस दिन तक माता की प्रतिमा स्थापित कर गरबा का आयोजन हुआ। घर-परिवार और समाज की दशा-दिशा सुधारने की मन्नत के साथ दशा माता व्रत की शुरुआत दस दिवस पूर्व श्रद्धालु महिलाओं धूमधाम से की थी। इस दौरान घर-घर पर विधि-विधान से स्थापित दशा माता की प्रतिमा के समक्ष व्रती महिलाओं ने नियमित पूजा-अर्चना, भोग, कथा श्रवण के कार्यक्रम के अलावा गरबा नृत्य के आयोजन भी किए गए।