राणापुर: स्वाभिमान यात्रा के स्वागत को लेकर ब्लाक कांग्रेस ने की बैठक

आदिवासियों के सम्मान को बरकरार रखने के लिए प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विंक्रांत भूरिया ने नगर से एक स्वाभिमान यात्रा निकालेंगे।

0
16
Ranapur

Ranapur News: विगत डेढ दशक से ज्यादा समय से प्रदेश में राज कर रही भाजपा सरकार में आदिवासियों पर रेप, हत्या, बलात्कार जैसे घिनोने कार्य भाजपाई विचार धारा वाले लोग कर रहे हे। यही भाजपाई किसान के मुँह में पेशाब कर रहे हे, पर प्रदेश का मुखिया जो स्वयं को किसान कहते हुए स्वयम्भू मामा बना हुआ है। उसके मुँह से इन किसानों के लिए सुरक्षा का एक शब्द नहीं निकला। वरण दोषी भाजपाइयों को बचाने पर इन्होने अपना पूरा जोर लगा दिया। आदिवासियों के सम्मान को बरकरार रखने के लिए प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विंक्रांत भूरिया ने नगर से एक स्वाभिमान यात्रा निकालेगी। यह यात्रा एक दर्जन से ज्यादा जिलों के हर विधान सभा क्षेत्र से होती हुई 6 अगस्त को जोबट में रात्रि विश्राम करते हुए 7 अगस्त को प्रातः9 बजे राणापुर होती हुई 11 बजे झाबूआ पहुचेगी।

झाबूआ के उत्कृष्ट मैदान पर पूर्व मुख्य मंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, शोभा ओझा, हमीद काजी समेत प्रदेश के नेता विधायक कान्तिलाल भूरिया, वीर सिंह भूरिया, वलसिंग मेडा और जिला अध्यक्ष प्रकाश रांका के नेतृत्व में आगवानी करते करेंगे।इसी तारतम्य में स्थानीय इंद्रप्रस्थ गार्डन पर एक बैठक आयोजित की गई जिसमें कान्तिलाल भूरिया, प्रकाश रांका, जेवियर मेढा, चन्दूलाल पडियार, श्रीमति गंगा मोहनिया, कैलाश डामोर, रूपसिंह डामोर, साबिर फिट्वेल, विजय भाबोर, विजय शाह, नरवेश अमलियार आदि के साथ बड़ी मात्रा में जिला पदाधिकारी, ब्लाक एव शहर पदाधिकारी, सरपंच, तड़वी एव अनेक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रारम्भ में मथियास भूरिया, कैलाश डामोर ने स्वाभिमान यात्रा के स्वागत को लेकर कैसे और क्या करने पर विचार व्यक्त किये। सभी वक्ताओं ने भाजपा के कुशासन और उसके चरित्र का चिठ्ठा बताते हुए कहा कि प्रदेश का आम नागरिक, किसान, कर्मचारी और महिलाये परेशान हो चुकी है। अपने ही अपना घर फूंक रहे हे। अतः 2023 के विधानसभा चुनाव रूपी महायज्ञ में अपना योगदान दे। सभी वक्ताओं ने यात्रा के भव्य स्वागत और अधिक से अधिक संख्या में एकत्र होने का आव्हान किया। जिला अध्यक्ष प्रकाश रांका ने कहा कि माननीय कमलनाथ से पूर्व में नारी सम्मान, गेस सिलेंडर, 100 यूनिट बिजली बिल माफ़ जैसी घोषणा की। उसी प्रकार किसानों के हित में 5 घोषणाएं और की हे जिसे समाचार पत्र और न्यूज चैनल पर आप देख और पढ़ लिए होंगे।

ब्लाक अध्यक्ष मथियास भूरिया, शहर अध्यक्ष डॉ दिनेश गाहरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा माचार ने लगभग 200 चार पहिया वाहन और इतने ही दो पहिया वाहन के साथ सम्मिलित होने का दावा किया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन करते हुए सुरेश समीर ने कुछ पक्तियों के माध्यम से अपनी बात रखते हुए कहा कि, चारो दिशाएं भर रही है..गगन गूंजी हुंकार, मध्य प्रदेश में आ रही है…..कांग्रेस सरकार। वही इस बैठक का आभार दरियाबसिंग मेडा ने किया। बैठक में करीब एक हजार कार्यकर्ता उपस्थित थे।