राणापुर: राणा सागर तालाब की गंदगी से जीव जंतु भी हुए इसका शिकार

0
68

Ranapur: राणापुर नगर के सुप्रसिद्ध तालाब राणा सागर तालाब (Rana Sagar pond) जो केवल और केवल अब चारों ओर गंदगी से घिर चुका है। साथ ही यह तालाब अब अपनी बदहाली पर रोने को मजबूर है। साथ ही इसमें पल रहे जीव जंतु भी इस गंदगी से परेशान हो चुके हैं। इस तालाब में रहने वाले जीव जंतु ऑक्सीजन की कमी के कारण अपना दम तोड़ रहे हैं। पिछले दो दिनों से तालाब में मछलियों का मरना इसका एक प्रमुख कारण हो सकता है। दो दिनों से राणापुर में इस तालाब में मछलियों का मरना लगभग आज दूसरा दिन है। कल की अपेक्षा आज राणा सागर तालाब (Rana Sagar pond) में मछलियों का मृत पाया जाना और उनकी मात्रा बढ़ाना, एक जांच का विषय बन चुका है।

राणापुर में मछलियों की मरने की खबर जैसे ही लगी आसपास के लोग उन्हें थैलियो में भरकर ले जाने लगे, परंतु सोचना यह है कि मछलियां किस कारण से मरी है और इन्हें ले जाने वाले अगर इसे खाते हैं तो उनके शरीर पर इसका क्या नुकसान हो सकता है।

कल राणापुर में मत्स्य पालन द्वारा शाम को 5:00 बजे के करीब एक टीम आई थी, जिसने इस तालाब के पानी और मछलियों की जांच की तो उन्होंने पाया सबसे पहला कारण उन्होंने दर्शाया के मौसम परिवर्तन के कारण मछलियों की मृत्यु हो सकती है। दूसरा कारण उन्होंने पानी में हो रही ऑक्सीजन की कमी से भी हो सकता है। तीसरा कारण उन्होंने पानी की एक जगह स्थिरता पर भी बताया। चौथा कारण उन्होंने नगर के तालाब के आसपास फैली गंदगी होना भी बताया। अभी केवल अनुमान लगाया गया है क्योंकि पूरी रिपोर्ट जांच के बाद आएगी ऐसा उन्होंने बताया।

राणापुर में गंदगी होने का एक प्रमुख कारण उसमें फैली जलकुंभी भी हो सकती है, जो बरसात के पूर्व इन्हें निकालकर तालाब के किनारे रख दिया गया था। उसे तालाब से निकाल कर फेंका नहीं गया था। बरसात होने के कारण उनका वापस उसी जल में पनपना और साथ ही गंदगी को बढ़ावा देना भी एक प्रमुख कारण हो सकता है।

जांचकर्ताओं द्वारा एक छोटी सी बात बताई गई। उन्होंने पानी को स्थिर रूप को चलाने के लिए नगर के राणा सागर तालाब (Rana Sagar pond) में एक फव्वारा लगाने की बात कही गई, जिससे वहां का पानी फव्वारा के रूप में बाहर जाए और वापस उसी तालाब में गिरे। जिससे पानी का चलना शुरू होगा ओर पानी में हो रही ऑक्सीजन की कमी को पुरा कर सकती है।हल्की-हल्की ऑक्सीजन की मात्रा बड़ सकती है।