Rampur: कैदियों को सुधारने के लिए जेल में लिखे गए महापुरुषों के उपदेश

यहां की चारदीवारी पर महापुरुषों के स्लोगन लिखे गए हैं और कैदी और बंदियां को हुनर का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है।

0
2

Rampur News: समाज के नजरिया से जेल एक ऐसी जगह है जहां पर व्यक्ति को उसकी गलतियों और गुनाह की सजा मिलती है लेकिन कानून की नजर में जेल सुधार गृह है और जिसका मकसद कानून तोड़कर बंद होने वालों को उनकी गलतियों का एहसास करा कर उनके जीवन में सुधार लाना है। इसी उद्देश्य के साथ रामपुर के जेल प्रशासन की ओर से यहां की चारदीवारी पर महापुरुषों के स्लोगन लिखे गए हैं और कैदी और बंदियां को हुनर का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है।

रामपुर की जेल इन दिनों काफी चर्चा में है, इसका बड़ा कारण यहां पर जेल अधीक्षक के पद पर तैनात प्रशांत मौर्य कि वह सोच है। जिसके तहत खूंखार अपराधियों को सुधार कर एक बेहतर इंसान बनाना है। अधीक्षक अपनी इस सोच को अमली जामा पहनाने के उद्देश्य से उनकी जेल में बंद दर्जनों कैदियों और बंदियों को हुनर सीखाने के साथ ही तालीम दिलाने में भी जुटे हैं।

जेल प्रशासन की ओर से अधीक्षक की अगुवाई में अपराधियों को पूर्व में उनके द्वारा किए गए समाज विरोधी कार्य और कानून तोड़ने के गुनाह के एहसास को उनके मन मे उभारने के लिए जेल की हर दीवार पर देश के महापुरुषो के द्वारा अपने-अपने समय में दिए गए उपदेशों को लिखवाया गया है। ताकि महापुरुषों के एक-एक शब्द का असर बंदी और कैदी की दिनचर्या पर पड़ सके और वह सुधर कर एक बहतर इंसान बने और जेल से बाहर निकले।

फिलहाल जेल के अंदर बंद जहां बंदी और कैदियों की जिंदगी पर महापुरुषों के इन उपदेशों का असर दिखाई दे रहा है, तो वही वह हुनर के कार्य जैसे करचौब, एलईडी बल्ब बनाना आदि का कार्य भी बड़ी शिद्दत के साथ सीखते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा पढ़ाई लिखाई के साथ ही फ्रेंच भाषा का ज्ञान भी प्राप्त करते नजर आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here