रामपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए नकवी

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने कर्मभूमि रामपुर में पार्टी पदाधिकारी के साथ मिलकर योग किया।

0
13

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशभर में जगह-जगह पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने कर्मभूमि रामपुर में पार्टी पदाधिकारी के साथ मिलकर योग किया।

भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी अपने दो दिवसीय दौरे पर रामपुर आए हुए हैं। देशभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है ऐसे में मुख्तार अब्बास नकवी ने रोशन बाग स्थित पार्क में भाजपाइयों के साथ मिलकर योग किया। इसके अलावा मीडिया से रू ब रु होकर योग को धर्म जाति से हटकर इंसानी सेहत के लिए जरूरी बताया है। नकवी ने योग को लेकर चली आ रही धार्मिक भ्रांति को भी अपने वक्तव्य के जरिए दूर करने का भी प्रयास किया है।