रामपुर: एमपी एमएलए कोर्ट ने पूर्व भाजपा विधायक को सुनाई 7 साल की सजा

वहीं उन पर 1 लाख 71 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। पूर्व विधायक के अलावा 5 अन्य आरोपियों को भी घटना का दोषी करार दिया जा चुका है।

0
3

उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद की शाहाबाद सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके काशीराम दिवाकर को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। उन्हें 12 साल पुराने एक मामले में स्थानीय एमपी एमएलए कोर्ट के द्वारा उनके 5 अन्य साथियों सहित 7 साल की सजा सुनाई गई है। वहीं उन पर 1 लाख 71 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। पूर्व विधायक के अलावा 5 अन्य आरोपियों को भी घटना का दोषी करार दिया जा चुका है।

जनपद रामपुर की परिसीमन से पहले की शाहाबाद चमरौआ विधानसभा सीट से भाजपा नेता काशीराम दिवाकर विधायक रह चुके हैं। वह पहले समाजवादी पार्टी से सबसे पहले विधायक चुने गए थे और उसके बाद किसी कारणवश बाद में उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। वर्ष 2012 में उनकी विधानसभा क्षेत्र में स्थित एक शुगर फैक्ट्री में मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट की घटना हुई थी।

इस घटना में तत्कालीन विधायक काशीराम दिवाकर सहित 6 अन्य का नाम भी आया था। जिसको लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से थाना शाहाबाद में मुकदमा दर्ज कराया गया था। भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर सहित अन्य सभी आरोपियों को कोर्ट के सात-सात साल की सजा सुना दी गई है। वही सभी आरोपियों पर 1 लाख 71 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया गया है। फिलहाल सजा सुनाए जाने के बाद कोर्ट के द्वारा कस्टडी में लेकर सभी को जेल भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर तीन मर्तबा शाहाबाद सुरक्षित विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत समाजवादी पार्टी से की थी लेकिन बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के बेहद करीबियों में से एक माने जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here