बलिया में राजनाथ सिंह का कांग्रेस और केजरीवाल पर बड़ा बयान

राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस तरह से डायनासोर विलुप्त हो गए उसी तरह से कांग्रेस विलुप्त हो जायेगी।

0
20

ख़बर यूपी के बलिया जनपद के सिकन्दपुर में रक्षा मन्त्री राजनाथ सिंह ने सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सिकंदरपुर में मंच से बोलते हुए कहा कि जिस तरह से डायनासोर विलुप्त हो गए उसी तरह से कांग्रेस विलुप्त हो जायेगी।

वही राजनाथ सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर भी हमला किया और कहा कि अरविन्द केजरीवाल के घर में आम आदमी पार्टी कि राज्यसभा सांसद स्वाति मालिवाल को लात घूसो से उसके ऊपर आक्रमण किया गया और आप बोलने भी नहीं गए शर्म आनी चाहिए। नेता होना चाहिए तो कलेजा शेर का होना चाहिए। कमजोर दिल का नेता विश्व का कल्याण नहीं कर सकता।