Rajasthan: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

धौलपुर जिले के लखेपुरा में 23 साल की विवाहिता की डेड बॉडी संदिग्ध अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया।

0
23
Rajasthan

धौलपुर के लाखेपुरा में एक विवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का पता चलने पर हड़कंप मच गया। सूचना के आधार पर कंचनपुर थाने की पुलिस मोके पर पहुंची और विवाद कर रहे दोनों पक्षों को शांत कराया। पीहर पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है।

मतृका की मां मंजू ने बताया कि उसने अपनी छोटी बहन संजू से किरण को गोद लिया था, जिसकी शादी लखेपुरा के विष्णु जाटव के साथ करीब एक साल पहले की थी। लेकिन बुधवार देर शाम परिजनों को सूचना मिली कि उनकी बेटी किरण के साथ ससुराल वालों ने मारपीट की और फांसी के फंदे से लटकाकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही किरण के ससुराल पहुंचे, लेकिन वहां के सारे लोग घर से गायब थे। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद विवाहिता के मायके पक्ष ने ससुरालवालो पर मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

मृतका का पोस्टमॉर्टम होने के बाद लाश को लेकर दोनों पक्षों में नोक-झोंक हो गई। विवाहिता के मायके पक्ष के लोग डेड बॉडी को अंतिम संस्कार के लिए मांग रहे थे। लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने विरोध कर दिया। दोनों पक्षों में एक घंटे तक नोक-झोंक हुई। पुलिस के समझाने के बाद डेड बॉडी को ससुरालवालो को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया है।