Rajasthan: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 8 घायल

संघर्ष में हुए घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी हैं।

0
23
Rajasthan

राजस्थान के धौलपुर में कंचनपुर थाना इलाके के गांव लाखेपुरा में बुधवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। बच्चों के बीच हुई छोटी सी बहस भीषण लड़ाई में बदल गई। दोनों गुटों के बीच हुई खूनी संघर्ष में एक पक्ष की दो महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गये। जिन्हें परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराने पहुंचे अग्रसेन ने बताया कि मंगलवार शाम को पड़ोसी के बच्चों के साथ खेलते समय विवाद हुआ था। मामूली विवाद के बाद गांव के लोगो ने समझाइश कर मामले को शांत कर दिया। लेकिन बुधवार को फिर से दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं हो गई। दोनों पक्ष एक दूसरे से गाली गलौज करने लगे। इसी दौरान दोनों पक्ष लाठी डंडे लेकर आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से हुई लाठी डंडे जंग में एक पक्ष के सतीश पुत्र बहादुर, संतोष पुत्र बहादुर, लोकेंद्र पुत्र जीवाराम, नरेंद्र पुत्र पुदीना, पप्पू पुत्र पुदीना, बहादुर पुत्र पुदीना, सोमवती पत्नी जीवाराम, माया पत्नी बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने कंचनपुर थाना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही हमलावर गांव से फरार हो गए। सभी घायलों को परिजनों ने जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। चार घायलों को बेहद गंभीर चोटें बताई जा रही हैं।

इस मामले में कंचनपुर पुलिस थाने के एएसआई गजन सिंह ने बताया कि थाना इलाके के लखेपुरा गांव में दो पक्षों में मामूली विभाग को लेकर झगड़ा हुआ है। एक पक्ष के आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल पक्ष ने नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस को रिपोर्ट पेश कर दी है। उन्होंने बताया घायलों का मेडिकल कराकर पर्चा बयान लिए जाएंगे। मुकदमा दर्ज कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हमलावर गांव से फरार हो चुके हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।